कारोबारी की मौत: पोस्टमार्टम में सनसनीखेज खुलासे, मां बोली- मॉडल ने हनी ट्रैप में फंसाया, सिगरेट से जलाती थी
राजधानी लखनऊ में हजरतगंज क्षेत्र के बालू अड्डा में अवध ग्रीन अपार्टमेंट की चौथी मंजिल पर स्थित प्रेमिका के फ्लैट से शुक्रवार शाम संदिग्ध हालात में गिरने से चिकन कारोबारी शिवा शर्मा की मौत हो गई। उनकी मां रंजना ने बेटे की प्रेमिका श्रद्धा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि शिवा को हनी ट्रैप में फंसाया गया था। एक साल पहले कैफे में शिवा और श्रद्धा की मुलाकात हुई थी। इसके बाद से उसने शिवा को अपने झांसे में ले लिया था। आरोप है कि शिवा को सिगरेट से जलाया जाता था। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचीं रंजना ने आरोप लगाया कि श्रद्धा अक्सर बेटे को ऊंची पहुंच का रौब दिखाती थी। शिवा उसके बुलाने पर नहीं जाता था तो उसे जेल भिजवाने की धमकी देती थी। वह शिवा से मोटी रकम भी वसूलती थी। रुपये न मिलने पर शिवा को ब्लैकमेल करने के साथ मारपीट की जाती थी।
#CityStates #Lucknow #UttarPradesh #ShivaSharmaSuspiciousDeath #LucknowHazratganjCase #ShraddhaDubey #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 11, 2026, 11:08 IST
कारोबारी की मौत: पोस्टमार्टम में सनसनीखेज खुलासे, मां बोली- मॉडल ने हनी ट्रैप में फंसाया, सिगरेट से जलाती थी #CityStates #Lucknow #UttarPradesh #ShivaSharmaSuspiciousDeath #LucknowHazratganjCase #ShraddhaDubey #VaranasiLiveNews
