BIZ Updates: अनिल अंबानी व रिलायंस इंफ्रा को सेबी से झटका; विदेशी मुद्रा भंडार 96.3 करोड़ डॉलर बढ़ा

पूंजी बाजार नियामक सेबी ने उद्योगपति अनिल अंबानी और उनकी कंपनी रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर की उस सेटलमेंट अर्जी को खारिज कर दिया है, जिसमें कंपनी के करीब 6,526 करोड़ के कथित दुरुपयोग मामले को निपटाने की मांग की गई थी। सूत्रों के मुताबिक, यस बैंक निवेश मामले के बाद यह दूसरा मौका है, जब सेबी ने अनिल अंबानी की अर्जी खारिज की है। सेबी ने सितंबर 2025 में जारी अंतरिम आदेश में कहा था कि रिलायंस इंफ्रा के धन का उपयोग कुछ इस तरह किया गया कि अनिल अंबानी से जुड़े पक्षों को लाभ पहुंचने की आशंका है।रिलायंस इंफ्रा ने इंजीनियरिंग फर्म सीएलई प्राइवेट लि. के लिए लगभग 6,526 करोड़ के एक्सपोजर की जानकारी दी थी और उसे स्वतंत्र कंपनी बताया था। सेबी का आरोप है कि 2024 तक रिलायंस इंफ्रा ने कुल 17,670 करोड़ रुपये सीएलई को ट्रांसफर किए। बाद में सीएलई ने करीब 11,200 करोड़ अनिल अंबानी के नेतृत्व वाले रिलायंस समूह से जुड़ी कंपनियों में निवेश किए।

#BusinessDiary #National #BusinessUpdates #BusinessUpdatesOf27June #BusinessNews #AnilAmbani #CrudeOil #ShareMarket #Volkswagen #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 27, 2026, 05:27 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




BIZ Updates: अनिल अंबानी व रिलायंस इंफ्रा को सेबी से झटका; विदेशी मुद्रा भंडार 96.3 करोड़ डॉलर बढ़ा #BusinessDiary #National #BusinessUpdates #BusinessUpdatesOf27June #BusinessNews #AnilAmbani #CrudeOil #ShareMarket #Volkswagen #VaranasiLiveNews