बिजनेस: कोफोर्ज अध्यक्ष बने अखिल कु. गुप्ता; एचसीएल टेक ने क्रोएशियाई कंपनी का 90 लाख यूरो में अधिग्रहण किया
आईटी सेवा फर्म कोफोर्ज लिमिटेड ने भारती एंटरप्राइजेज के पूर्व उपाध्यक्ष अखिल कुमार गुप्ता को अपना अध्यक्ष और गैर-कार्यकारी स्वतंत्र निदेशक नियुक्त किया है। यह नियुक्ति मंगलवार से पांच साल के लिए प्रभावी है।यह कदम बोर्डरूम में हफ्तों की उथल-पुथल के बाद आया है। पूर्व अध्यक्ष ओ पी भट्ट ने 9 सितंबर को इस्तीफा दिया। उन्होंने अपनी खराब प्रदर्शन रेटिंग वाली बोर्ड रिपोर्ट रोकी। इससे कंपनी के बाजार मूल्य से 4,400 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ। शेयर 5 फीसदी से अधिक गिरे। नामांकन और पारिश्रमिक समिति के अध्यक्ष डी के सिंह ने भी इस्तीफा दिया। कंपनी ने विवेक शर्मा को अंतरिम अध्यक्ष बनाया और नए नेतृत्व की तलाश के लिए एगॉन ज़ेहंडर को शामिल किया। शर्मा ने बताया कि 60 उम्मीदवारों में से अखिल को सर्वसम्मति से चुना गया। 40 साल से अधिक अनुभव वाले गुप्ता कई कंपनियों के बोर्ड में हैं। यह नियुक्ति शेयरधारकों की मंजूरी पर निर्भर है। कोफोर्ज के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुधीर सिंह ने गुप्ता का स्वागत किया। कंपनी ने कहा कि उसका चार साल का राजस्व लक्ष्य 5 अरब अमेरिकी डॉलर बरकरार है। एचसीएल टेक्नोलॉजी ने क्रोएशिया की कंपनीका 90 लाख यूरो में अधिग्रहण किया आईटी सेवा कंपनी एचसीएल टेक्नोलॉजी ने घोषणा की है कि उसकी सॉफ्टवेयर इकाई एचसीएल सॉफ्टवेयर, क्रोएशियाई आरपीए प्लेटफॉर्म प्रदाता रोबोटिक डॉट एआई(Robotiq.ai) का 90 लाख यूरो (लगभग 98 करोड़ रुपये) में नकद अधिग्रहण करेगी। नियामक फाइलिंग के अनुसार, एचसीएल टेक की सहायक कंपनी रोबोटिक डॉट एआई की 100 फीसदी इक्विटी खरीदेगी, और यह अधिग्रहण नवंबर 2026 के अंत तक पूरा होने की उम्मीद है। सोमवार को एचसीएल टेक की तरफ से जारी बयानके अनुसार, एचसीएलसॉफ्टवेयरएआई सिस्टम की बढ़ती मांग देख रही है। रोबोटिक डॉट एआई की आरपीए क्षमताएं एपीआई की कमी वाले अनुप्रयोगों में AI-संचालित कार्यप्रवाह को स्वचालित करेंगी। रोबोटिक डॉट एआई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और सह-संस्थापक Darko Jovisic ने कहा कि यह अधिग्रहण उनकी तकनीक को व्यापक पहुंच देगा। अगस्त 2018 में ज़ाग्रेब में स्थापित Robotiq.ai, बैंकों, बीमा और दूरसंचार प्रदाताओं को समाधान देती है। वित्तीय वर्ष 2025 में इसका राजस्व 14 लाख यूरो रहा, जो 2024 और 2023 में 9 लाख यूरो था।
#BusinessDiary #National #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Sep 29, 2026, 03:26 IST
बिजनेस: कोफोर्ज अध्यक्ष बने अखिल कु. गुप्ता; एचसीएल टेक ने क्रोएशियाई कंपनी का 90 लाख यूरो में अधिग्रहण किया #BusinessDiary #National #VaranasiLiveNews
