Kushinagar News: पेड़ से टकराई बस, बड़ा हादसा बचा
दुदही/गोड़रिया। दुदही के सुराजी बाजार से नेपाल के मदार चौक जा रही निजी बस मंगलवार रात अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई यात्री हताहत नहीं हुआ। दुर्घटना पडरौना-सेवरही मार्ग पर तिलक पट्टी के पास हुई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मंगलवार रात करीब 10 बजे बस में सवार यात्री नेपाल की ओर जा रहे थे। अचानक चालक ने नियंत्रण खो दिया और बस सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और यात्रियों को बस से बाहर निकाला। इस दौरान कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया। राहत की बात यह रही कि किसी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई। सभी यात्री सुरक्षित अपने-अपने घरों को लौट गए।थाना अध्यक्ष विनय कुमार मिश्र ने बताया कि चालक की लापरवाही से बस पेड़ से टकराई। इलाज कराकर यात्रियों को घर भेज दिया गया
#KushinagarNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 12, 2026, 02:48 IST
Kushinagar News: पेड़ से टकराई बस, बड़ा हादसा बचा #KushinagarNews #VaranasiLiveNews
