Rewari News: अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर
रेवाड़ी। जिला नगर योजनाकार विभाग की तरफ से पटौदी रोड क्षेत्र में बिना अनुमति विकसित किए जा रहे एक अवैध रिसॉर्ट तथा 30 मीटर हरित पट्टी (ग्रीन बेल्ट) में किए गए अवैध निर्माणों पर तोड़-फोड़ की कार्रवाई अमल में लाई गई। कार्रवाई के दौरान जिला प्रशासन द्वारा नियुक्त ड्यूटी मजिस्ट्रेट की देखरेख में पुलिस विभाग की टीम मौजूद रही। जिला नगर योजनाकार मनदीप सिंह सिहाग ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि नियंत्रित और शहरी क्षेत्रों में किसी भी प्रकार का निर्माण करने से पहले विभाग से आवश्यक अनुमति अवश्य लें। कई बार अवैध कॉलोनियां विकसित करने वाले प्रॉपर्टी डीलर लोगों को झूठे आश्वासन देकर खाली जमीन के प्लॉट बेच देते हैं। बाद में जब उस जमीन पर निर्माण शुरू किया जाता है तो विभाग द्वारा कार्रवाई की जाती है जिससे खरीदार को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है।
#BulldozerUsedOnIllegalConstruction #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 09, 2026, 17:31 IST
Rewari News: अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर #BulldozerUsedOnIllegalConstruction #VaranasiLiveNews
