Aligarh News: भवन जर्जर, मलबा नीलाम, उसी में पढ़ रहे 600 नौनिहाल
क्रमोत्तर कन्या जूनियर हाईस्कूल कंपोजिट के जिस भवन को करीब 10 माह पहले जर्जर घोषित कर दिया गया। मलबे की नीलामी भी कर दी गई, उसी भवन में आज भी 600 बच्चे पंजीकृत हैं और पढ़ रहे हैं। गजब ये कि प्रशासन ने विधानसभा चुनाव के लिए इस भवन को मतदान बूथ भी बना दिया है।कस्बे के क्रमोत्तर कन्या जूनियर हाईस्कूल कंपोजिट में पहली से आठवीं कक्षा तक की पढ़ाई हो रही है। स्कूल के कमरे और बरामदा जीर्ण-शीर्ण घोषित हो चुके हैं। 20 जनवरी 2026 को प्रधानाध्यापक निदा खान और तत्कालीन खंड शिक्षा अधिकारी की मौजूदगी में नियमानुसार विद्यालय भवन के मलबे की नीलामी भी कराई जा चुकी है। यह नीलामी विद्यालय प्रबंध समिति की अध्यक्ष शबनम की अध्यक्षता में हुई।सबसे अधिक बोली लगाने वाले मो. जाहिद ने नीलामी की एक लाख से अधिक की धनराशि 28 जनवरी और 11 मार्च को दो किस्तों में सरकारी खाते जमा भी कर दी गई।हिमांशु गुप्ता, कपिल कुमार, नरेंद्र कुमार कहते हैं कि नीलामी और अनुमति के बाद भी जर्जर भवन को तोड़कर मलबा हटाने का काम शुरू न किया जाना और बच्चों को अन्य विद्यालय में स्थानांतरित न किए जाने पर वह लोग हैरत में हैं। भवन की जर्जर दीवारें और छत से हादसे का खतरा बना हुआ है। कई बार अधिकारियों का ध्यान इस ओर दिलाया लेकिन आश्वासन के आगे कुछ न हुआ।जीजीआईसी की घटना से नहीं लिया सबकअभी 14 अक्तूबर को इसी स्कूल के सामने स्थित राजकीय कन्या इंटर कॉलेज के एक कमरे में छत का प्लास्टर छात्राओं के ऊपर गिर गया था। उस समय कमरे के अंदर पढ़ाई हो रही थी। इस घटना के बाद शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने कॉलेज की प्रधानाचार्य को नोटिस जारी कर जवाब-तलब किया था। लोगों का कहना है कि इस घटना के बावजूद विभागीय अधिकारियों ने कोई सबक नहीं लिया। जिस भवन को जर्जर घोषित कर मलबा नीलाम कर दिया गया, उसमें न सिर्फ नौनिहाल पढ़ाए जा रहे हैं, बल्कि उसे मतदान बूथ भी बना दिया गया है------इनका जवाब भी जानिए1-कम जर्जर कमरों में बैठ रहे बच्चेखंड शिक्षा अधिकारी सर्वेश कुमार कहते हैं कि स्कूल के कम जर्जर कमरों में बच्चों को बैठाया जा रहा है। बुधवार को वह स्कूल का निरीक्षण करेंगे। यदि स्थिति बैठाने लायक नहीं होगी तो दूसरे स्कूल में शिफ्ट किया जाएगा।2-सभी कमरे-बरामदे जर्जरप्रधानाध्यापक निदा खान कहती हैं कि स्कूल के सभी कमरे और बरामदे जर्जर हैं। पानी टपकता है। भवन तोड़ने की नीलामी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। उच्चाधिकारियों के आदेश के बाद ही आगे की प्रक्रिया पूरी होगी3-मेरे संज्ञान में नहीं कि स्कूल जर्जरतहसीलदार सतीश चंद्र का कहना है कि स्कूल भवन जर्जर होने की जानकारी मेरे संज्ञान में नहीं है। स्वयं स्कूल का निरीक्षण करूंगा। स्कूल की स्थिति खराब मिलती है तो उच्चाधिकारियों को अवगत कराकर निर्णय लिया जाएगा।
#AligarhNews #Atrauli #School #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 25, 2026, 02:48 IST
Aligarh News: भवन जर्जर, मलबा नीलाम, उसी में पढ़ रहे 600 नौनिहाल #AligarhNews #Atrauli #School #VaranasiLiveNews
