BU Faculty Vacancy 2026: इंजीनियरिंग से लेकर विधि तक कई विभागों में फैकल्टी भर्ती, आज से करें आवेदन
BU Faculty Vacancy 2026: बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी ने ढेरोंसंकाय पदों पर भर्ती निकाली है। विश्वविद्यालय प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफसर के कुल 143 पदों पर योग्य अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित कर रहा है। यह भर्ती इंजीनियरिंग, फार्मेसी, विधि, कृषि, कंप्यूटर विज्ञान और जैव चिकित्सा विज्ञान सहित विभिन्न विषयों में की जाएगी। पात्र उम्मीदवार 14 मार्च 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। कौन कर सकता है आवेदन इन पदों के लिए वही योग्यता मान्य होगी, जो यूजीसी , एआईसीटीई , पीसीआई , एनसीटीई , सीओए , बार काउंसिल ऑफ इंडिया और अन्य संबंधित संस्थाओं द्वारा तय की गई है। मतलब जिस विषय के लिए आप आवेदन कर रहे हैं, उस क्षेत्र की आधिकारिक संस्था के नियमों के अनुसार आपकी शैक्षिक योग्यता और अनुभव होना जरूरी है। पात्रता से सम्बंधित अधिक जानकारी से अधिसूचना देख सकते हैं।
#GovernmentJobs #National #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 12, 2026, 06:30 IST
BU Faculty Vacancy 2026: इंजीनियरिंग से लेकर विधि तक कई विभागों में फैकल्टी भर्ती, आज से करें आवेदन #GovernmentJobs #National #VaranasiLiveNews
