Agra News: दुकान में बैठे भाइयों पर चाकू से हमला
आगरा। एकता थाना क्षेत्र के गौतम नगर, कोटली बगीची में दुकान के अंदर बैठे भाइयों पर चाकू और डंडे से हमला किया गया। पिता सुरेश बाबू ने प्राथमिकी दर्ज कराई। उन्होंने पुलिस को बताया कि शनिवार को उनके बच्चे दुकान पर बैठे थे। तभी शिवम, नीरज और मुकेश चाकू-डंडे लेकर पहुंचे और गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने हमला कर दिया। शिवम ने बेटे अमित की गर्दन और पिंटू उर्फ अरविंद के दोनों हाथों व कंधे पर चाकू से वार किया। शिवम आपराधिक प्रवृत्ति का है और दो बार जेल जा चुका है। एसीपी ताज सुरक्षा यतेंद्र नागर ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
#BrothersSittingInAShopAttackedWithAKnife #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 02, 2026, 02:57 IST
Agra News: दुकान में बैठे भाइयों पर चाकू से हमला #BrothersSittingInAShopAttackedWithAKnife #VaranasiLiveNews
