Lucknow News: इंदिरानगर में बदली जाएगी टूटी सीवर लाइन
लखनऊ। इंदिरानगर में टूटी गहरी सीवर लाइन की मरम्मत का काम ट्रेंच लेस तकनीक से होगा। इसका प्रस्ताव तैयार किया गया है, जिसे तकनीकी मंजूरी के लिए जलकल विभाग ने जल निगम को भेजा है। सीवर लाइन पड़ने से गोमतीनगर वार्ड की लक्ष्मणपुरी कॉलोनी और आसपास के इलाके में सीवर की समस्या दूर होगी।पार्षद कौशल शंकर पांडेय ने बताया कि मेट्रो के काम के वक्त अयोध्या रोड पर पिलर बनाने के दौरान सीवर लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। तबसे लक्ष्मणपुरी कॉलोनी में सीवर चोक की समस्या है। पाइप लाइन टूटी होने से सीवर लाइन में ही भरा रहता है। शिकायत पर सुएज की गाड़ी मैनहोल से गंदगी खींचकर ले जाती है। दो दिन में फिर वही हाल हो जाता है। मेन लाइन की मरम्मत न होने से कॉलोनी के 250 घरों में कनेक्शन नहीं हो पा रहा है। लोगों को टैंक से काम चलाना पड़ रहा है। पार्षद ने बताया कि 27 जनवरी को नगर निगम सदन में मामला उठाया गया था।अब इस तरह दूर होगी समस्याजलकल के महाप्रबंधक कुलदीप सिंह ने बताया कि इंदिरानगर ए ब्लॉक में क्रोमा शोरूम से नीलगिरि चौराहे तक सात मीटर गहराई में 140 मीटर लाइन डालने के प्रस्ताव को तकनीकी मंजूरी मिल चुकी है। 800 एमएम डाया की 70 मीटर लंबी सीवर लाइन को और डाला जाना है। मेन रोड पर आवागमन रोका जाना संभव नहीं है। इस कारण ट्रेंच लेस तकनीक से काम होगा। इसकी मंजूरी मिलने के तीन महीने में काम पूरा कर लिया जाएगा।
#LucknowNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 06, 2026, 03:29 IST
Lucknow News: इंदिरानगर में बदली जाएगी टूटी सीवर लाइन #LucknowNews #VaranasiLiveNews
