'ब्रिटिश पीएम कीएर स्टार्मर देंगे इस्तीफा': ट्रंप का बड़ा दावा- इमिग्रेशन और ऊर्जा नीति पर विफल रही सरकार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीएर स्टार्मर अपने पद से इस्तीफा दे देंगे। ट्रंप ने कहा कि स्टार्मर दो महत्वपूर्ण मुद्दों- आव्रजन (इमिग्रेशन) और ऊर्जा नीति; पर पूरी तरह विफल रहे हैं। ट्रंप ने अपने बयान में कहा कि स्टार्मर ने अवैध और अनियंत्रित आव्रजन को रोकने में सफलता नहीं पाई। इसके अलावा उन्होंने ऊर्जा नीति की भी आलोचना करते हुए कहा कि ब्रिटेन को नॉर्थ सी में तेल उत्पादन बढ़ाने की दिशा में काम करना चाहिए था। आलोचना के बाद ट्रंप ने दी शुभकामनाएं हालांकि ट्रंप ने पीएम कीएर स्टार्मर की आलोचना की, लेकिन अंत में उन्हें शुभकामनाएं भी दीं। ट्रंप का यह बयान ऐसे समय आया है जब ब्रिटेन में इमिग्रेशन और ऊर्जा सुरक्षा को लेकर राजनीतिक बहस तेज है। फिलहाल ब्रिटेन सरकार की ओर से ट्रंप के इस दावे पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। (ये खबर अपडेट की जा रही है)

#World #International #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 21, 2026, 15:41 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
World International



'ब्रिटिश पीएम कीएर स्टार्मर देंगे इस्तीफा': ट्रंप का बड़ा दावा- इमिग्रेशन और ऊर्जा नीति पर विफल रही सरकार #World #International #VaranasiLiveNews