Brigadier Assault Case: पुलिस ने हमले के बाकी आरोपियों को किया गिरफ्तार, ब्रिगेडियर और बेटे पर किया था हमला

दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के वसंत एन्क्लेव में सेना के ब्रिगेडियर और उनके बेटे पर हमला करने के बाकी फरार आरोपियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना के सिलसिले में पुलिस ने विमानन कंपनी के निदेशक सतेंद्र उर्फ सोनू (49) और ढाबा मालिक संजय शर्मा (56) को मंगलवार को गिरफ्तार किया था, जिन्हें थाने से ही जमानत मिल गई थी। अब गिरफ्तार किए गए आरोपियों में सुरजीत सिंह (36), सुनील शर्मा (53), आशीष (32) और सतेंद्र (35) शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, सभी आरोपी महरम नगर में एक साथ बैठे थे, तभी मुख्य आरोपी सतेंद्र का फोन आया। सतेंद्र ने वसंत एन्क्लेव में हुई झगड़े के संबंध में जानकारी दी। इसके बाद, सभी आरोपी सुरजीत की कार से घटना स्थल के लिए रवाना हुए। घटनास्थल पर पहुंचने पर आरोपियों और अन्य पक्षों के बीच झड़प हुई, जिसके बाद सभी अपने-अपने घरों को लौट गए। बाद में मामला दर्ज होने की जानकारी मिलने परआरोपी अपने घरों से फरार हो गए थे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सभी फरार आरोपियों को पकड़ लिया है। जांचकर्ताओं के अनुसार, यह घटना 11 अप्रैल की रात को घटी। ब्रिगेडियर और उनके बेटे ने अपने घर के बाहर एक कार में शराब पी रहे दो व्यक्तियों को टोका। स्थिति तब और बिगड़ गई जब कुछ और लोग मौके पर पहुंच गए और उन्होंने अधिकारी और उनके बेटे पर कथित तौर पर हमला किया, साथ ही उनकी पत्नी को गाली दी और धमकी दी। पुलिस ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है और घटना से जुड़ी कार को भी जब्त कर लिया।

#CityStates #DelhiNcr #DelhiPolice #DelhiCrime #DelhiHindiNewsToday #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 17, 2026, 08:30 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Brigadier Assault Case: पुलिस ने हमले के बाकी आरोपियों को किया गिरफ्तार, ब्रिगेडियर और बेटे पर किया था हमला #CityStates #DelhiNcr #DelhiPolice #DelhiCrime #DelhiHindiNewsToday #VaranasiLiveNews