Aligarh News: वरमाला के लिए ऊंट पर की दुल्हन ने एंट्री, देखते रह गए सभी घराती और बराती

अलीगढ़ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दुल्हन ऊंट पर सवार होकर वरमाला के लिए एंट्री करती है। जिसे देखकर घराती और बराती देखते ही रह गए। ऊंट से उतरकर दुल्हन ने दुल्हा के गले में वरमाला डालकर रस्म पूरी की। अलीगढ़ के तालसपुर स्थित मदन पैलेस में शंकर लाल सैनी की पांच बेटियों में सबसे छोटी बेटी मिताली की शादी थी। बताया जा रहा है कि मिताली ने अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए वरमाला रस्म में एंट्री अलग ढंग से करने की प्लानिंग की। गूगल पर सर्च किया गया। अंतत: तय हुआ कि ऊंट पर जैसलमेर स्टाइल में दुल्हन सवार होकर वरमाला के लिए एंट्री करेगी। एक ऊंट 10 हजार में तय किया गया। शादी वाले दिन वरमाला के लिए मिताली ने ऊंट पर सवार होकर जैसे ही एंट्री की, उसे घराती-बराती देखते ही रह गए। दुल्हन ऊंट से स्टेज तक पहुंची और उतरकर दुल्हा के गले में वरमाला पहनाने की रस्म पूरी की। दुल्हन की ऊंट पर एंट्री वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

#CityStates #Aligarh #UttarPradesh #VarmalaCeremony #BrideOnCamel #AligarhNews #MadanPalaceAligarh #ViralVideo #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 23, 2026, 16:41 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Aligarh News: वरमाला के लिए ऊंट पर की दुल्हन ने एंट्री, देखते रह गए सभी घराती और बराती #CityStates #Aligarh #UttarPradesh #VarmalaCeremony #BrideOnCamel #AligarhNews #MadanPalaceAligarh #ViralVideo #VaranasiLiveNews