Aligarh News: उखड़ रहीं सांसें, गिड़गिड़ाते रहे तीमारदार, नहीं पसीजे डॉक्टर
एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी सेवाएं दूसरे दिन भी ठप रहीं। इमरजेंसी पहुंचे मरीज बिना इलाज कराए लौट गए। इनमें कई मरीज ऐसे भी थे, जिनकी हालत गंभीर थी। एक व्यक्ति की सांसें उखड़ रही थी और उनके तीमारदार इलाज के गिड़गिड़ाते रहे, लेकिन डॉक्टर नहीं पसीजे। एक युवक के दाहिने पैर में फ्रैक्चर था। उसे भी इलाज नहीं मिला। परिजन उसे प्राइवेट अस्पताल ले गए। मंगलवार रात एक तीमारदार ने जूनियर महिला डॉक्टर को घूंसा मार दिया। इसके बाद जूनियर डॉक्टरों ने हड़ताल कर दी। ट्रामा सेंटर के बाहर खड़े गुलजार अहमद ने बताया कि अपने मरीज को लेकर पहुंचे, लेकिन उनके मरीज को भर्ती नहीं किया गया। बुधवार दोपहर 12 बजे इमरजेंसी शहर के महेंद्रनगर के पूरन सिंह पहुंचे, जिनकी सांसें तेजी से उखड़ रही थी। परिजन उन्हें बाइक से इमरजेंसी के गेट तक ले गए, लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने कहा कि हड़ताल चल रही है, इसलिए वह भर्ती नहीं हो सकेंगे, जिस पर परिजन डॉक्टर से गिड़गिड़ाए, लेकिन वह नहीं पसीजे। बुलंदशहर के दानपुर में सड़क हादसे में सौरभ के पैर में फ्रैक्चर हो गया था, उसे परिजन लाए, लेकिन भर्ती नहीं किया गया। परिजन उसे प्राइवेट अस्पताल में ले गए।
#AligarhNews #JnMedicalCollege #Strike #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 07, 2026, 02:42 IST
Aligarh News: उखड़ रहीं सांसें, गिड़गिड़ाते रहे तीमारदार, नहीं पसीजे डॉक्टर #AligarhNews #JnMedicalCollege #Strike #VaranasiLiveNews
