UP: रोज डे पर न दिया गुलाब, बॉयफ्रेंड मिला भी नहीं, रूठी प्रेमिका ने किया ये कांड; स्टेशन पर वीडियो भी बनाया
गोरखपुर के रेलवे स्टेशन पर शनिवार को दोपहर में एक युवती खुदकुशी के लिए रेल ट्रैक पर पहुंच गई। जीआरपी को सूचना मिली तो टीम ने मौके पर जाकर उसे बचा लिया। युवती ने बताया कि रोज डे पर बॉयफ्रेंड ने उसे गुलाब का फूल नहीं दिया। इसके साथ ही दोनों मिल भी नहीं पाए। इससे नाराज होकर उसने खुदकुशी का मन बना लिया। जानकारी के अनुसार, लखनऊ कंट्रोल रूम से जीआरपी थाने को दोपहर करीब एक बजे सूचना मिली कि एक युवती गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर सुसाइड करने पहुंची है। इसके बाद पुलिस ने तलाश शुरू की। काफी देर तक तलाश के बाद वह स्टेशन पर नहीं मिली। पुलिस ने कंट्रोल रूम से युवती का मोबाइल नंबर प्राप्त किया। इसके बाद नंबर ट्रैक किया तो उसकी उसकी लोकेशन प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर मिली।
#CityStates #Gorakhpur #UttarPradesh #GorakhpurPolice #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 09, 2026, 14:52 IST
UP: रोज डे पर न दिया गुलाब, बॉयफ्रेंड मिला भी नहीं, रूठी प्रेमिका ने किया ये कांड; स्टेशन पर वीडियो भी बनाया #CityStates #Gorakhpur #UttarPradesh #GorakhpurPolice #VaranasiLiveNews
