Rudraprayag News: मुनकटिया में गिरे बोल्डर, कुछ देर रोकी गई यात्रा

फाटा। बारिश के कारण शुक्रवार को मुनकटिया में पहाड़ी से मलबा और बोल्डर गिरने से आवाजाही बंद हो गई। ऐसे में सुरक्षा की दृष्टि से यात्रा को अस्थायी रूप से रोक दिया गया। यात्रा मार्ग से बोल्डर और मलबा हटाए जाने के बाद तीर्थयात्रियों को रवाना किया गया। शुक्रवार सुबह बारिश के कारण मुनकटिया में मलबा आ गया। ऐसे में एनएच के माध्यम से जेसीबी की मदद से मार्ग से बोल्डरों को हटाया गया। अब तीर्थयात्रियों की केदारनाथ के लिए आवाजाही शुरू हो गई है। कोतवाली सोनप्रयाग पुलिस के अनुसार क्षेत्र में रुक-रुक कर बारिश हो रही है जिससे कई स्थानों पर बोल्डर गिर गए हैं। मुनकटिया के निकट बोल्डर गिरने से यात्रा कुछ समय के लिए प्रभावित हुई थी। अब केदारनाथ धाम की यात्रा सुचारु रूप से संचालित की गई। संवाद

#BouldersFellAtMunkatia;TravelWasHaltedBriefly. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 10, 2026, 17:22 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Rudraprayag News: मुनकटिया में गिरे बोल्डर, कुछ देर रोकी गई यात्रा #BouldersFellAtMunkatia;TravelWasHaltedBriefly. #VaranasiLiveNews