Prayagraj News: प्रयागराज मंडल के 29 स्टेशनों पर बुकिंग एजेंट बेचेंगे टिकट

उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल ने 29 स्टेशनों पर टिकट बेचने की जिम्मेदारी स्टेशन टिकट बुकिंग एजेंट को देने की तैयारी की है। मंडल के स्टेशनों पर जल्द ही यह एजेंट तैनात हो जाएंगे। स्टेशनों पर चयनितों की नियुक्ति पूरी तरह संविदा और प्रति टिकट कमीशन के आधार पर होगी। एजेंट बनने के इच्छुक युवा 15 जुलाई तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। 20 मई 2027 तक के लिए अभी यह योजना है। बाद में इसका विस्तार किया जा सकता है। प्रयागराज मंडल के करछना, गोविंदपुरी, मानिकपुर, कानपुर अनवरगंज, जिवनाथपुर, कैलहट, डगमगपुर, बिरोही, मनोहरगंज, शुजातपुर, कटोधन, प्रेमपुर, बिदनपुर, कुरस्ती कला आदि स्टेशनों पर स्टेशन टिकट बुकिंग एजेंट की तैनाती होगी। भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद चयनित एजेंट सभी शिफ्टों में कंप्यूटर के जरिये यात्रियों को अनारक्षित (जनरल) टिकट काउंटर से मुहैया कराएंगे।

#RailwayStation #BookingAgents #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 11, 2026, 02:50 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Prayagraj News: प्रयागराज मंडल के 29 स्टेशनों पर बुकिंग एजेंट बेचेंगे टिकट #RailwayStation #BookingAgents #VaranasiLiveNews