Uttarakhand: देहरादून के कई थानों को बम से उड़ने की धमकी, इंस्टाग्राम ID से की पोस्ट वायरल, मसूरी तक अलर्ट

देहरादून जिले में कई पुलिस थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया।यह धमकी एक इंस्टाग्राम आईडी से पोस्ट के जरिए दी गई बताई जा रही है। सोशल मीडिया पर वायरल हुई इस पोस्ट के बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया। मसूरी और देहरादून शहर कोतवाली सहित संबंधित थानों में प्राथमिक जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस साइबर सेल की मदद से इंस्टाग्राम आईडी की जांच की जा रही है और पोस्ट करने वाले व्यक्ति की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। सुरक्षा के मद्देनजर संवेदनशील स्थानों पर निगरानी भी बढ़ा दी गई है। मसूरी नगर पालिका कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, सीएम आवास समेत कई सरकारी प्रतिष्ठान निशाने पर मसूरी नगर पालिका परिषद और प्रशासन को ई-मेल के माध्यम से बम विस्फोट की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। प्राप्त ई-मेल में मसूरी नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी के कार्यालय सहित देहरादून और दिल्ली के विभिन्न स्थानों पर बम विस्फोट करने की धमकी दी गई है। धमकी भरे ई-मेल में मसूरी नगर पालिका कार्यालय में दोपहर 3:11 बजे विस्फोट करने का उल्लेख किया गया है। इसके अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा देहरादून और दिल्ली के विभिन्न सरकारी प्रतिष्ठानों को भी निशाना बनाने की बात कही गई है। ई-मेल में धार्मिक स्थलों, रेलवे स्टेशनों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर हमले की भी धमकी दी गई है।

#CityStates #Dehradun #Uttarakhand #BombThreats #UttarakhandNews #Instagram #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 23, 2026, 14:19 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Uttarakhand: देहरादून के कई थानों को बम से उड़ने की धमकी, इंस्टाग्राम ID से की पोस्ट वायरल, मसूरी तक अलर्ट #CityStates #Dehradun #Uttarakhand #BombThreats #UttarakhandNews #Instagram #VaranasiLiveNews