Delhi School Bomb Threat: दिल्ली में नौ स्कूलों को धमकी भरे ईमेल, बम से उड़ाने की धमकी; बम निरोधक दस्ता तैनात

Delhi School Bomb Threat: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। दिल्ली पुलिस के अनुसार राजधानी के नौ स्कूलों, जिनमें दक्षिणी दिल्ली के तीन स्कूल भी शामिल हैं, को धमकी भरे ईमेल प्राप्त हुए हैं। पुलिस ने बताया कि दिल्ली के कुल नौ स्कूलों में बम धमाके की धमकी भरे कॉल आए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया और संबंधित स्कूलों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई। मौके पर दिल्ली पुलिस के साथ दमकल विभाग और बम निरोधक दस्ते की टीमें तैनात कर दी गई हैं। स्कूल परिसरों की गहन जांच की जा रही है। #UPDATE | Bomb threat calls were received at nine schools in Delhi. Delhi Police, fire teams, and bomb disposal squads are present at the spots. In South Delhi, these three schools have received bomb threats till now. All the calls were received between 8:30 am and 9:00 am: Delhi… https://t.co/xz1zKrkbVB — ANI (@ANI) February 9, 2026 दिल्ली पुलिस के मुताबिक दक्षिणी दिल्ली में ही अब तक तीन स्कूलों को धमकी मिली है। सभी कॉल सुबह 8:30 बजे से 9:00 बजे के बीच प्राप्त हुए। फिलहाल मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। #WATCH | Bomb threat calls were received at nine schools in Delhi. Delhi Police, fire teams, and bomb disposal squads are present at the spots. Visuals from Bal Bharti School pic.twitter.com/cQuEKvUgiimdash; ANI (@ANI) February 9, 2026

#CityStates #Delhi #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 09, 2026, 09:45 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
City states Delhi



Delhi School Bomb Threat: दिल्ली में नौ स्कूलों को धमकी भरे ईमेल, बम से उड़ाने की धमकी; बम निरोधक दस्ता तैनात #CityStates #Delhi #VaranasiLiveNews