बॉलीवुड: स्टारडम पुराना..किरदार नए, हीरो से विलेन और फिर साइड रोल तक; कैसी रही इन सितारों की दूसरी पारी?

एक दौर था जब किसी अभिनेता के करियर की उम्र तय मानी जाती थी। लगभग 40 की उम्र पार करते ही लीड हीरो की जगह कम होने लगती थी और उसके बाद विकल्प अक्सर पिता, भाई, दोस्त या किसी सपोर्टिंग किरदार तक सिमट जाते थे। लेकिन अब पिछले कुछ वर्षों में हिंदी सिनेमा की यह तस्वीर काफी बदल गई है। अब किसी अभिनेता की वापसी का मतलब जरूरी नहीं कि वह फिर से हीरो बनकर लौटे। कई बार उनका नया दौर उस किरदार से शुरू हुआ, जो उनकी पुरानी इमेज से बिल्कुल उलट हो। दरअसल, ओटीटी के विस्तार, कंटेंट-ड्रिवेन फिल्मों और बदलती कास्टिंग ने पुराने कलाकारों के लिए ऐसी जगह बनाई है, जिसके बाद वह उम्र और अनुभव के साथ ऐसे किरदार चुन रहे हैं जिनमें स्टारडम से ज्यादा कहानी और अभिनय की गुंजाइश है। 2025 में भी कई पुराने कलाकारों की वापसी ने दिखाया कि दर्शक सिर्फ स्टार को नहीं, उसके किरदार को भी स्वीकार करने के लिए तैयार हैं। ऐसे में अब आपको उन किरदारों के बारे में बताते हैं, जिनमें किसी ने विलेन बनकर अपनी पुरानी इमेज तोड़ी, किसी ने निगेटिव शेड को अपनाया, किसी ने कैरेक्टर रोल में वापसी की तो किसी ने कॉमेडी और छोटे पर्दे की पहचान से निकलकर गंभीर किरदार में खुद को साबित किया।

#Television #Entertainment #National #BollywoodStarsSecondInnings #GauravGera #DhurandharFameGauravGera #Dhurandhar #DhurandharAkshayeKhanna #AkshayeKhanna #RajatBedi #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Sep 19, 2026, 17:10 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




बॉलीवुड: स्टारडम पुराना..किरदार नए, हीरो से विलेन और फिर साइड रोल तक; कैसी रही इन सितारों की दूसरी पारी? #Television #Entertainment #National #BollywoodStarsSecondInnings #GauravGera #DhurandharFameGauravGera #Dhurandhar #DhurandharAkshayeKhanna #AkshayeKhanna #RajatBedi #VaranasiLiveNews