Kushinagar News: सड़क पर गिरे पेड़ से टकराई बोलेरो, चार घायल

पकड़ियार बाजार। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के रायपुर फुलवरिया के सामने सड़क किनारे गिरे पेड़ से बोलेरो टकरा गई। वाहन में सवार चार लोग घायल हो गए। एक की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक इलाज के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।कोटवा-घुघली मार्ग से घुघली की ओर सोमवार की रात बोलेरो जा रही थी। रायपुर फुलवरिया के सामने सड़क किनारे छह दिन पूर्व आई आंधी में पेड़ गिर गया था। पेड़ का शेष हिस्सा सड़क किनारे पड़ा रहा। इसी दौरान बोलेरो पेड़ से टकरा गई। बोलेरो का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। वाहन में सवार चार लोग घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को सीएचसी कोटवा पहुंचाया। घायलों में घुघली थाना क्षेत्र के बिरइची के नौका टोला निवासी कमरुद्दीन (40) पुत्र जलीन की हालत गंभीर बताई गई। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। अन्य तीन घायलों का उपचार कर घर भेज दिया गया। थानाध्यक्ष चंद्रभूषण प्रजापति ने बताया कि पहले से पेड़ गिरा था। इससे हादसा हुआ है। सूचना पर पुलिस गई थी। घायलों काे इलाज के लिए भेजा गया।

#KushinagarNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 17, 2026, 02:27 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
Kushinagar news



Kushinagar News: सड़क पर गिरे पेड़ से टकराई बोलेरो, चार घायल #KushinagarNews #VaranasiLiveNews