Panipat News: खड़े कैंटर से टकराई बोलेरो, चालक की मौत
समालखा। जीटी रोड हाईवे पर रविवार सुबह आठ बजे समालखा ट्रक यूनियन के सामने खड़े कैंटर में पीछे से दूध की बोलेरो पिकअप गाड़ी की टक्कर हो गई। हादसे में बोलेरो चालक पुरेवाला कॉलोनी कच्चा कैंप निवासी सन्नी उर्फ शेखर (40) की मौत हो गई। सन्नी के भाई राकेश ने कैंटर चालक पर लापरवाही करते हुए कैंटर को हाईवे पर खड़ा करने के आरोप लगाए हैं। समालखा पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली। राकेश ने बताया कि वह तीन भाई-बहन हैं। उनका छोटा भाई सन्नी कुछ समय से दूध सप्लाई में लगी बोलेरो गाड़ी चला रहे थे। सोमवार सुबह को करीब आठ बजे उन्हें सूचना मिली कि सन्नी का समालखा में ट्रक यूनियन के सामने एक्सिडेंट हो गया है। इसके बाद मौके पर पहुंचे तो पता चला कि एक ट्रक यूनियन के सामने फ्लाईओवर के पास एक कैंटर हाईवे पर खड़ा था। सन्नी जब वहां गाड़ी लेकर पहुंचा तो उसकी पीछे से कैंटर में टक्कर हो गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायल को राहगीरों की मदद से अस्पताल पहुंचाया। लेकिन, चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। समालखा थाना पुलिस ने सन्नी के भाई राकेश की शिकायत पर कैंटर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। समालखा थाना प्रभारी महीपाल सिंह ने बताया कि कैंटर चालक की तलाश के लिए टीम लगाई है। दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। ------- जीटीरोडपरसड़कहादसेकेबादक्षतिग्रस्तकैंटर।संवाद
#BoleroCrashesIntoStationaryCanter;DriverDies. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 10, 2026, 02:52 IST
Panipat News: खड़े कैंटर से टकराई बोलेरो, चालक की मौत #BoleroCrashesIntoStationaryCanter;DriverDies. #VaranasiLiveNews
