Meerut News: रोहटा शुगर मिल में आगामी पेराई सत्र हेतु बॉयलर पूजन
रोहटा। किनौनी स्थित बजाज हिंदुस्तान शुगर मिल में बुधवार को आगामी पेराई सत्र की तैयारियों के लिए बॉयलर पूजन किया गया। पंडित दिनेशमणि त्रिपाठी ने वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार पूजन संपन्न कराया। इस दौरान मिल की व्यवस्थाओं और पेराई सत्र की तैयारियों को लेकर पूजा-अर्चना की गई। पूजन के बाद उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रसाद वितरित किया गया। कर्मचारियों को संस्थान के प्रति निष्ठा और जिम्मेदारी से कार्य करने का संकल्प भी दिलाया गया। मिल आगामी सत्र के लिए तकनीकी और अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की तैयारी कर रहा है। इस अवसर पर यूनिट हेड केपी सिंह, महाप्रबंधक मानव संसाधन पंकज पंवार, महाप्रबंधक तकनीकी परमानंद चौहान और महाप्रबंधक गन्ना जयवीर सिंह उपस्थित रहे। इनके साथ अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
#BoilerWorshipForTheUpcomingCrushingSeasonAtRohtaSugarMill #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 15, 2026, 15:30 IST
Meerut News: रोहटा शुगर मिल में आगामी पेराई सत्र हेतु बॉयलर पूजन #BoilerWorshipForTheUpcomingCrushingSeasonAtRohtaSugarMill #VaranasiLiveNews
