Panipat News: कुटानी के जोहड़ से मिला युवक का शव
पानीपत। कुटानी गांव स्थित जोहड़ में तीन दिन पहले डूबे सतीश का शव पुलिस, एसडीआरएफ और गोताखोरों की टीम ने रविवार को कड़ी मशक्कत के बाद बरामद कर लिया। शव बाहर निकलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में मातम छा गया।13 नवंबर को पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव कुटानी निवासी सतीश (35) गांव के जोहड़ में डूब गया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और गोताखोरों को बुलाकर सतीश की तलाश शुरू करवाई। जोहड़ का पानी अत्यधिक गंदा व गहरा होने के साथ-साथ उसमें बड़ी मछलियां होने के कारण सर्च ऑपरेशन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अंधेरा होने के कारण रात में अभियान रोकना पड़ा था, जिसे सुबह दोबारा शुरू किया गया।गोताखोर प्रकट सिंह की टीम, एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस ने लगातार तीन दिन तक संयुक्त अभियान चलाया। इस दौरान डीएसपी प्रदीप यादव ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि टीमों को सतीश का शव बरामद करने में सफलता मिली। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। पुलिस सोमवार को आगामी कार्रवाई करेगी।
#BodyOfAYoungManFoundInThePondAtKutani #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 16, 2026, 03:18 IST
Panipat News: कुटानी के जोहड़ से मिला युवक का शव #BodyOfAYoungManFoundInThePondAtKutani #VaranasiLiveNews
