Dehradun News: शक्ति नहर में मिला पौंधा निवासी श्रमिक का शव, सुसाइड नोट बरामद

- बुधवार को घर से सामान लेने के लिए निकले था श्रमिक, सुसाइड नोट में खुदकुशी की बात लिखीसंवाद न्यूज एजेंसी विकासनगर। प्रेमनगर कोतवाली क्षेत्र के पौंधा निवासी 48 वर्षीय विमल कुमार का शव बृहस्पतिवार को विकासनगर क्षेत्र के ढालीपुर इंटेक में मिला। वह बुधवार रात घर से सामान लेने की बात कहकर निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। नहर किनारे उनका पर्स, हेलमेट, दो मोबाइल और घड़ी मिलने के बाद पुलिस ने तलाश शुरू की थी।कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह 8:30 बजे स्थानीय व्यक्ति ने ढालीपुर चेकपोस्ट से पहले ढकरानी गांव की ओर शक्ति नहर किनारे सामान पड़े होने की सूचना दी। उपनिरीक्षक ओमवीर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और सामान कब्जे में लिया। पर्स में मिले आधार कार्ड से विमल कुमार की पहचान हुई। प्रेमनगर कोतवाली पुलिस के माध्यम से परिजनों से संपर्क किया गया। परिजनों ने बताया कि विमल बुधवार रात करीब 8:00 बजे घर से निकले थे। करीब 8:15 तक वापस नहीं लौटने पर फोन किया तो मोबाइल बंद मिला। उन्होंने प्रेमनगर थाने में मौखिक सूचना भी दी थी। इसके बाद एसडीआरएफ की मदद से शक्ति नहर में तलाश अभियान चलाया गया। अगले दिन सुबह करीब 11:50 बजे शव बरामद हुआ। परिजनों ने उसकी शिनाख्त की। मृतक आरा मशीन मंडी चौक पर श्रमिक के रूप में काम करता था। पुलिस को उसके पास से सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उसने अपनी मर्जी से जान देने की बात लिखते हुए परिजनों और साथ काम करने वालों को परेशान नहीं करने की अपील की है। नोट में पोस्टमार्टम नहीं कराने की इच्छा भी जताई गई थी।

#BodyOfALaborerFromPaundhaFoundInShaktiCanal #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 29, 2026, 17:37 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Dehradun News: शक्ति नहर में मिला पौंधा निवासी श्रमिक का शव, सुसाइड नोट बरामद #BodyOfALaborerFromPaundhaFoundInShaktiCanal #VaranasiLiveNews