Gurugram News: पटौदी के राजपुरा गांव के जोहड़ में मिला शव

पटौदी। राजपुरा गांव की सीमा के पास मंदपुरा मार्ग पर स्थित एक जोहड़ में करीब 30 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला। ग्रामीणों ने बताया कि शव पानी में फूला हुआ था और ऊपर तैरता हुआ दिखाई दिया, जिसके बाद इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही हेलीमंडी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला गया।राजपुरा गांव के सरपंच कौशलचंद ने बताया कि जोहड़ में शव दिखाई देने पर तुरंत प्रशासन को सूचित किया गया। इसके बाद एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंची और जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। जांच अधिकारी हेलीमंडी चौकी इंचार्ज सत्यप्रकाश ने बताया कि शव काफी खराब हालत में है। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के गांवों में जानकारी जुटा रही है ताकि मृतक की पहचान हो सके। साथ ही मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। अभी तक शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं। संवाद

#BodyFoundInThePondOfRajpuraVillage #Pataudi. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 15, 2026, 18:05 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Gurugram News: पटौदी के राजपुरा गांव के जोहड़ में मिला शव #BodyFoundInThePondOfRajpuraVillage #Pataudi. #VaranasiLiveNews