Gurugram News: बोर्ड की अंक सुधार परीक्षाएं 21 अप्रैल से शुरू
गुरुग्राम। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने अंक सुधार परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके तहत गुरुग्राम जिले में 21 अप्रैल से परीक्षाएं शुरू होकर 1 मई 2026 तक चलेंगी। परीक्षा की घोषणा के बाद विद्यार्थियों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार के अनुसार, सीनियर सेकेंडरी की परीक्षाएं 21 अप्रैल से 1 मई तक आयोजित होंगी, जबकि सेकेंडरी की परीक्षाएं 21 अप्रैल से 28 अप्रैल तक संपन्न कराई जाएंगी। सभी परीक्षाएं एक ही पाली में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होंगी। बोर्ड ने परीक्षा का पूरा तिथि-पत्र और जरूरी दिशा-निर्देश अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए हैं। विद्यार्थियों को सलाह दी गई है कि वे समय-समय पर वेबसाइट चेक करते रहें ताकि किसी भी नई जानकारी से अपडेट रह सकें। संवाद
#Board'sScoreImprovementExamsBeginOnApril21 #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 15, 2026, 17:05 IST
Gurugram News: बोर्ड की अंक सुधार परीक्षाएं 21 अप्रैल से शुरू #Board'sScoreImprovementExamsBeginOnApril21 #VaranasiLiveNews
