त्योहारी सीजन से पहले ग्राहकों को झटका: 1 अक्तूबर से 8% तक महंगे होंगे एसी-टीवी और फ्रिज, जानें क्या है कारण?
त्योहारी सीजन से ठीक पहले आम लोगों की जेब पर महंगाई की मार पड़ने वाली है। एसी, एलईडी टीवी, वॉशिंग मशीन और फ्रिज समेत कई इलेक्ट्रॉनिक सामान एक अक्तूबर से महंगे होने वाले हैं। कंपनियां कीमतों में 3 से 8 फीसदी तक बढ़ोतरी की तैयारी में हैं। एसी के दाम 5 से 8 फीसदी तक बढ़ने की संभावना एसी के दाम करीब पांच से आठ फीसदी, जबकि कुछ कंपनियां टीवी, वॉशिंग मशीन और फ्रिज के दाम तीन से चार फीसदी बढ़ा सकती हैं। यह इस साल तीसरी बढ़ोतरी होगी। हालांकि, कुछ कंपनियां अभी बाजार की स्थिति का आकलन कर रही हैं। महंगाई बढ़ने के 3 कारण एल्युमिनियम, तांबा, स्टील और प्लास्टिक के दाम बढ़े। माल एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाने की लागत बढ़ी। डॉलर मजबूत होने से आयातित सामान की लागत बढ़ी है। ये भी पढ़ें:मलाल: कश्मीर की नाजिया को साल भर से इनाम का इंतजार, खोखो वर्ल्ड चैंपियन को 40 हजार नहीं दे पाई उमर सरकार कच्चे माल की बढ़ती कीमतों ने बढ़ाया कंपनियों का खर्च ब्लू स्टार ने कच्चे माल की बढ़ती कीमतों के कारण एसी और डीप फ्रीजर के दाम पहले ही पांच से आठ फीसदी बढ़ाए जा चुके हैं। हायर इंडिया के चेयरमैन एन.एस. सतीश बताते हैं कि तांबे का दाम पिछले साल के 8 से 9 हजार डॉलर प्रति टन से बढ़कर करीब 14,500 डॉलर हो गया है। एक एसी में 3 से 4 किलो तांबा लगता है। दाम बढ़ना स्वाभाविक है।
#IndiaNews #National #Ac #Tv #Refrigerator #WashingMachine #Inflation #ElectronicGoods #PriceHike #RawMaterial #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Sep 28, 2026, 06:13 IST
त्योहारी सीजन से पहले ग्राहकों को झटका: 1 अक्तूबर से 8% तक महंगे होंगे एसी-टीवी और फ्रिज, जानें क्या है कारण? #IndiaNews #National #Ac #Tv #Refrigerator #WashingMachine #Inflation #ElectronicGoods #PriceHike #RawMaterial #VaranasiLiveNews
