महंगाई का झटका: हिमाचल प्रदेश के राशन डिपुओं में महंगा हुआ सरसों का तेल, चुकाने होंगे इतने रुपये

हिमाचल प्रदेश के सरकारी राशन डिपुओं में इस महीने उपभोक्ताओं को सरसों का तेल 19 रुपये किलो महंगा मिलेगा। उपभोक्ताओं को अब एक लीटर तेल के लिए 160 रुपये के बजाय 179 रुपये चुकाने होंगे। इससे तेल के दामों में सीधे 19 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। लगातार बढ़ रही महंगाई के बाद अब राशन डिपुओं से तेल लेने वाले उपभोक्ताओं की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। हिमाचल प्रदेश में कुल 19.5 लाख उपभोक्ता हैं। प्रदेश में एक महीने में लगभग 30 हजार लीटर सरसों के तेल की खपत होती है।

#CityStates #HimachalPradesh #Shimla #Kangra #HimachalRationDepots #MustardOil #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 30, 2026, 21:33 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




महंगाई का झटका: हिमाचल प्रदेश के राशन डिपुओं में महंगा हुआ सरसों का तेल, चुकाने होंगे इतने रुपये #CityStates #HimachalPradesh #Shimla #Kangra #HimachalRationDepots #MustardOil #VaranasiLiveNews