शाजापुर: दो पक्षों में खूनी संघर्ष, पथराव और फायरिंग में 26 घायल; 39 लोगों पर केस

शाजापुर जिले के शुजालपुर से करीब 12 किलोमीटर दूर टपका बसंतपुर गांव में रविवार सुबह कब्रिस्तान की जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हिंसकझड़पमें बदल गया। देखते ही देखते दोनों ओर से पथराव और फायरिंग शुरू हो गई। इस दौरान मारपीट औरतोड़फोड़की घटनाएं भी हुईं। संघर्ष में दोनों पक्षों के कुल 26 लोग घायल हो गए। घायलों में महिलाएं और 90 वर्षीय बुजुर्ग भी शामिल हैं। घटना के बाद गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर कुल 39 लोगों के खिलाफFIRदर्ज की है। पहले पक्ष के फरियादी इलियास अली (37) ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रविवार सुबह करीब 8:30 बजे वह अपने पिता की कब्र पर दुआ पढ़ने कब्रिस्तान गए थे। आरोप है कि वहां दूसरे पक्ष के लोगों ने उन्हें रोककर कब्रिस्तान आने का कारण पूछा। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी और गाली-गलौज शुरू हो गई। इलियास के मुताबिक, उन्होंने अपने भाईइफराकअली को मौके पर बुलाया। आरोप है किबिन्यामिनऔर दिलशाद ने उन पर लाठियों से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भी मारपीट की गई। शिकायत में लाठी, डंडे, फरसा, तलवार और लोहे की रॉड से हमला करने, दो मोटरसाइकिलों मेंतोड़फोड़करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए गए हैं। ये भी पढ़ें-पीथमपुर में गोवंश चोरी के शक में दो युवकों से मारपीट, एक की मौत; तीन आरोपी हिरासत में दूसरे पक्ष ने घर में घुसकर हमला करने का लगाया आरोप दूसरे पक्ष के फरियादी रिजवान (32) ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि इलियास,इफराकऔर उनके साथ आए लोग हथियार लेकर उनके घर में घुस गए। आरोपियों ने उन पर तलवार से हमला किया, जबकि उनके पिताशाहबुद्दीनऔर परिवार के अन्य सदस्यों के साथ फरसा, लाठी और पत्थरों से मारपीट की गई। रिजवान ने घर के सामान, दरवाजे, ट्रैक्टर और दो मोटरसाइकिलों मेंतोड़फोड़किए जाने की शिकायत भी दर्ज कराई है। इसके अलावा उनकी बहू सिमरन का मंगलसूत्रतोड़नेऔर कब्रिस्तान आने पर दोबारा हमला करने की धमकी देने का आरोप भी लगाया गया है। दोनों पक्षों के 26 लोग घायल इस संघर्ष में पहले पक्ष के 11 और दूसरे पक्ष के 15 लोग घायल हुए हैं। पहले पक्ष केघायल:बोदरखां, इलियास अली,इफराकअली, कल्लू खां, सलीम खां, सलामुद्दीन, इमरान, नवाब खां, मुबारिक, आरिफ और इरशाद खां। दूसरे पक्ष केघायल:शाहबुद्दीन, रिजवान, फखरुद्दीन, अलाउद्दीन, बिन्यामिन, नईमुद्दीन, दिलशाद, साजिद, भूरी बी,रिहानाबी, सिमरन, यूनुस, उस्मान, शोएब और 90 वर्षीय शमशाद। 1.75 बीघा जमीन को लेकर पुराना विवाद बताया जा रहा है कि गांव में करीब 1.75 बीघा जमीन को लेकर दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। एक पक्ष का आरोप है कि दूसरा पक्ष जमीन पर कब्जा करना चाहता है, जबकि दूसरे पक्ष ने जमीन सेजुड़ेदस्तावेजों मेंगड़बड़ीहोने का आरोप लगाया है। घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर पुलिस ने कुल 39 लोगों के खिलाफFIRदर्ज की है। मामले में पुलिस की जांच जारी है। विवाद के दौरान हुआ पथराव विवाद के दौरान हुआ पथराव विवाद के दौरान हुआ पथराव

#CityStates #MadhyaPradesh #Shajapur #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 08, 2026, 14:11 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




शाजापुर: दो पक्षों में खूनी संघर्ष, पथराव और फायरिंग में 26 घायल; 39 लोगों पर केस #CityStates #MadhyaPradesh #Shajapur #VaranasiLiveNews