Rohtak News: हरियाणा में 20 से 25 जुलाई तक होंगी ब्लॉकस्तरीय स्कूल खेल प्रतियोगिताएं

संवाद न्यूज एजेंसी सांपला। हरियाणा विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने वर्ष 2026-27 की ब्लॉक एवं जिलास्तरीय स्कूल खेल प्रतियोगिताओं की तैयारियां तेज कर दी हैं। खंडस्तरीय प्रतियोगिताएं 20 से 25 जुलाई तक आयोजित की जाएंगी। इन आयोजनों से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।प्रतियोगिताओं को लेकर वीरवार को खरावड़ राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बैठक हुई। इसमें सभी स्कूल संचालकों की प्रशासनिक जिम्मेदारियां तय की गईं। जिला खेल अधिकारी (डीएसओ) तकनीकी अधिकारियों की नियुक्ति संभालेंगे। वे खेल उपकरणों की व्यवस्था और मैदानों की उपलब्धता भी सुनिश्चित करेंगे। प्रतियोगिताओं का तकनीकी संचालन भी डीएसओ की जिम्मेदारी होगी। खंड शिक्षा अधिकारी सूरजभान ने विद्यालय प्रमुखों और खेल सचिवों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।आयु वर्ग और खेलइन प्रतियोगिताओं में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग के छात्र-छात्राएं भाग लेंगे। कुल 14 खेल शामिल हैं, जिनमें एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, फुटबाल, हैंडबाल, वॉलीबॉल, क्रिकेट, कबड्डी, खो-खो, योग, कुश्ती, शतरंज, कराटे और ताइक्वांडो हैं। अंडर-14 वर्ग के लिए जन्म 1 जनवरी 2013 या उसके बाद, अंडर-17 के लिए 1 जनवरी 2010 या उसके बाद, और अंडर-19 के लिए 1 जनवरी 2008 या उसके बाद अनिवार्य है। छठी कक्षा और उससे ऊपर के विद्यार्थी सभी वर्गों में भाग ले सकेंगे। खंड स्तर पर विजेता खिलाड़ी जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेंगे।

#Block-levelSchoolSportsCompetitionsWillBeHeldFromThe20thToThe25th. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 16, 2026, 17:49 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Rohtak News: हरियाणा में 20 से 25 जुलाई तक होंगी ब्लॉकस्तरीय स्कूल खेल प्रतियोगिताएं #Block-levelSchoolSportsCompetitionsWillBeHeldFromThe20thToThe25th. #VaranasiLiveNews