क्या नितिन नबीन बनेंगे भाजपा अध्यक्ष: पहले कब-कौन बना पार्टी का कार्यकारी प्रमुख, आगे क्या जिम्मेदारी मिली?

भाजपा ने रविवार को अपने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का एलान कर दिया। बिहार में भाजपा के मंत्री नितिन नबीन को पार्टी ने कार्यकारी अध्यक्ष घोषित किया है, जो कि पूर्ण अध्यक्ष के चुनाव तक भाजपा संगठन के सर्वेसर्वा होंगे। वैसे इतिहास को देखा जाए तो भाजपा के आज तक जितने कार्यकारी अध्यक्ष हुए हैं, उन सभी को यह जिम्मेदारी पूर्ण समय के लिए मिली है। पहले कब-क्यों बनाए गए थे कार्यकारी अध्यक्ष भाजपा के पहले कार्यकारी अध्यक्ष जना कृष्णमूर्ति रहे। दरअसल, साल 2000 में पार्टी ने बंगारू लक्ष्मण को अध्यक्ष नियुक्त किया था, हालांकि एक साल बाद ही तहलका मैगजीन की ओर से किए गए एक स्टिंग ऑपरेशन के बाद लक्ष्मण ने इस्तीफा दे दिया। इसके चलते भाजपा ने 2001 में जना कृष्णमूर्ति को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया। कुछ ही समय बाद पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने उन्हें पूर्ण अध्यक्ष बनाया। लेकिन 2002 में उन्हें अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार में मंत्री पद सौंप दिया गया। ऐसे में कृष्णमूर्ति ने भाजपा अध्यक्ष का पद छोड़ दिया। उनके बाद वेंकैया नायडू पूर्णकालिक अध्यक्ष बने थे।

#IndiaNews #National #BjpPresidents #BjpWorkingPresident #BjpActingPresident #NitinNabin #BjpPresidentHistory #BjpPresidentRecords #LalKrishnaAdvani #AtalBihariVajpayee #NitinGadkari #JpNadda #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Dec 15, 2025, 08:54 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




क्या नितिन नबीन बनेंगे भाजपा अध्यक्ष: पहले कब-कौन बना पार्टी का कार्यकारी प्रमुख, आगे क्या जिम्मेदारी मिली? #IndiaNews #National #BjpPresidents #BjpWorkingPresident #BjpActingPresident #NitinNabin #BjpPresidentHistory #BjpPresidentRecords #LalKrishnaAdvani #AtalBihariVajpayee #NitinGadkari #JpNadda #VaranasiLiveNews