Ujjain News: चुनाव नतीजों से पहले महाकाल मंदिर में विशेष पूजन, गृहमंत्री के फिटनेस कोच ने लगाई जीत की अर्जी
देश के पांच राज्यों के चुनाव परिणाम से पहले भाजपा की प्रचंड जीत की कामना को लेकर गुजरात के अहमदाबाद से यहां पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह के फिटनेस कोच मृग्नेश जोशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा के चुनाव चिन्ह की तस्वीर रखकर बाबा महाकाल से आशीर्वाद मांगा। सुबह भस्म आरती के दौरान मृग्नेश जोशी ने मंदिर में विशेष-पूजन कराया। उन्होंने गर्भगृह की चौखट से दुग्धाभिषेक और रुद्राभिषेक करते हुए पांच राज्यों में भाजपा की जीत की कामना की। इस दौरान बाबा महाकाल के दरबार में विधि-विधान से पूजा संपन्न हुई। ये भी पढ़ें:Ujjain News:भस्म आरती में वैष्णव तिलक, चन्द्र और त्रिनेत्र से सजे बाबा महाकाल, दर्शन कर भक्त हुए निहाल इस दौरान कोलकाता से बाबा महाकाल के दर्शन करने आए श्रद्धालुओं के एक समूह ने कहा कि आज बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने आए थे। हमने भगवान से सनातन की सरकार बनने और राष्ट्र की प्रगति की मनोकामना की।
#CityStates #MadhyaPradesh #Ujjain #UjjainMahakalTemple #MahakalSpecialPrayer #BhasmaAartiUjjain #PollResultsPrayer #MahakalDarshanNews #RudrabhishekMahakal #UjjainReligiousNews #TempleRitualsIndia #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 04, 2026, 09:08 IST
Ujjain News: चुनाव नतीजों से पहले महाकाल मंदिर में विशेष पूजन, गृहमंत्री के फिटनेस कोच ने लगाई जीत की अर्जी #CityStates #MadhyaPradesh #Ujjain #UjjainMahakalTemple #MahakalSpecialPrayer #BhasmaAartiUjjain #PollResultsPrayer #MahakalDarshanNews #RudrabhishekMahakal #UjjainReligiousNews #TempleRitualsIndia #VaranasiLiveNews
