एमएलसी चुनाव: दरभंगा स्नातक सीट पर राजद का कब्जा, अनिल झा बोले- सड़क से सदन तक उठाएंगे स्नातकों की समस्याएं

दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में कांटे की टक्कर में राजद के अनिल कुमार झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को 450 मतों से हराकर दरभंगा सीट पर कब्जा कर लिया है। करीब 60 घंटे तक चली मतगणना के बाद दूसरे राउंड की गिनती में राजद ने जीत दर्ज की। जीत की घोषणा होते ही राजद कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। वहीं, राजद उम्मीदवार अनिल कुमार झा की जीत की घोषणा के बाद भाजपा के सर्वेश कुमार ने उन्हें गले लगाकर जीत की बधाई दी। जीत हासिल करने के बाद अनिल कुमार झा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उन्होंने सात्विक जीवन जीते हुए अपना राजनीतिक सफर आगे बढ़ाया है। इसका परिणाम आज की जीत है। सभी जाति-धर्म के लोगों और विभिन्न राजनीतिक दलों के लोगों ने सभी बंधनों को तोड़कर उनका साथ दिया है। इसके लिए वह सभी का हृदय से नमन करते हैं। इस जीत से बड़ी उनके जीवन में कोई दूसरी उपलब्धि नहीं हो सकती। उन्होंने कहा कि पिछले 30 वर्षों से वह ईमानदारी और निष्ठा के साथ राजनीतिक संघर्ष करते रहे हैं। इस दौरान जब भी लोगों ने उन्हें सुख-दुख में याद किया, वह उनके साथ खड़े रहे। ये भी पढ़ें-यूपी एमएलसी चुनाव: अखिलेश यादव ने भाजपा को बताया फ्लॉप शो, बोले- 2027 में बनेगी पीडीए की सरकार लंबे समय तक मतगणना चलने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह एक लंबी प्रक्रिया थी, जो करीब 40 से 50 घंटे तक चली। हालांकि, उन्होंने मतगणना धीमी होने या जानबूझकर देर करने के आरोपों को खारिज कर दिया। उन्होंने स्नातकों की समस्याओं को सड़क से लेकर सदन तक मजबूती से उठाने की बात कही।

#CityStates #Bihar #Darbhanga #MlcElection #Rjd #Bjp #ElectionResults #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 29, 2026, 17:46 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




एमएलसी चुनाव: दरभंगा स्नातक सीट पर राजद का कब्जा, अनिल झा बोले- सड़क से सदन तक उठाएंगे स्नातकों की समस्याएं #CityStates #Bihar #Darbhanga #MlcElection #Rjd #Bjp #ElectionResults #VaranasiLiveNews