भाजपा का पंजाब चुनाव के लिए रोडमैप: इस मुद्दे पर निकालेगी विरोध यात्रा, शाह-नबीन से मांगा समय

पंजाब में नशे की समस्या के खिलाफ भाजपा एक विरोध यात्रा निकालेगी। यह यात्रा सूबे के चार कोनों से शुरू की जाएगी जोकि सभी 117 विधानसभा सीटों को कवर करेगी। इस यात्रा का उद्घाटन गृहमंत्री अमित शाह या राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन कर सकते हैं। इसके लिए दोनों नेताओं से समय भी मांगा गया है। हाईकमान की मंजूरी के बाद सितंबर में इस यात्रा का शेड्यूल तय किया जाएगा। भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व इन दिनों पंजाब में चुनावी तैयारी के साथ-साथ उन मुद्दों की फेहरिस्त भी तैयार कर रहा है, जिन्हें सियासी फिजा में मतदाताओं के समक्ष उछाला जाना है। उन मुद्दों में नशा की समस्या सबसे बड़ी है। पंजाब में बॉर्डर पार से नशा तस्करी रुक नहीं पा रही है और इसके सेवन से सूबे की जवानी बर्बाद हो रही है।

#CityStates #Election #Chandigarh-punjab #Punjab #PunjabAssemblyElection2027 #AssemblyElection2027 #BjpRoadmap #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 26, 2026, 23:02 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




भाजपा का पंजाब चुनाव के लिए रोडमैप: इस मुद्दे पर निकालेगी विरोध यात्रा, शाह-नबीन से मांगा समय #CityStates #Election #Chandigarh-punjab #Punjab #PunjabAssemblyElection2027 #AssemblyElection2027 #BjpRoadmap #VaranasiLiveNews