BJP Party: भाजपा में राष्ट्रीय संगठक भी बिहार से; जानिए, नागेंद्र नाथ त्रिपाठी के बारे में CM सम्राट क्या बोले
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने संगठनात्मक स्तर पर अहम नियुक्ति करते हुए नागेंद्र नाथ त्रिपाठी को राष्ट्रीय संगठनक (वरिष्ठ कार्यकर्ता संपर्क) नियुक्त किया है। पार्टी की ओर से जारी आधिकारिक पत्र में इस नियुक्ति की घोषणा की गई है। यह जिम्मेदारी तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह द्वारा जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने नागेंद्र नाथ त्रिपाठी को राष्ट्रीय संगठनक (वरिष्ठ कार्यकर्ता संपर्क) की जिम्मेदारी सौंपी है। नियुक्ति के तहत उनका कार्यक्षेत्र नई दिल्ली निर्धारित किया गया है। वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से समन्वय पर रहेगा फोकस पार्टी सूत्रों के अनुसार, इस पद का प्रमुख उद्देश्य वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ संवाद, समन्वय और संगठनात्मक अनुभवों को पार्टी की गतिविधियों से जोड़ना है। भाजपा लगातार संगठन विस्तार और कार्यकर्ताओं के साथ मजबूत संपर्क को प्राथमिकता देती रही है। ऐसे में यह नियुक्ति संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जा रही है। जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि नागेंद्र नाथ त्रिपाठी की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से प्रभावी होगी। नियुक्ति की सूचना पार्टी के सभी राष्ट्रीय पदाधिकारियों, प्रदेश प्रभारियों और प्रदेश अध्यक्षों को भी भेज दी गई है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दी बधाई सीएम सम्राट चौधरी ने कहा नागेंद्र नाथ त्रिपाठी को बधाई देते कहा कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन द्वारा बिहार भाजपा के संगठन मंत्री रहे, नागेंद्र नाथ त्रिपाठी जी को भाजपा का राष्ट्रीय संगठक (वरिष्ठ कार्यकर्ता संपर्क) नियुक्त किए जाने पर शुभकामनाएं। आपके दीर्घ संगठनात्मक अनुभव, समर्पण एवं कार्यकर्ताओं से निरंतर संवाद की भावना से संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती प्राप्त होगी। आपके सफल एवं यशस्वी कार्यकाल की मंगलकामना करता हूं। संजय सरावगी ने क्या कहा वहीं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने भी उन्होंनेबिहार और झारखंड में संगठन को मजबूत बनाने में त्रिपाठी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है और अब राष्ट्रीय स्तर पर उनके अनुभव एवं संगठन कौशल का लाभ पार्टी कार्यकर्ताओं को मिलेगा। पूरी भाजपा की टीम ने उन्हें उनके उत्तम स्वास्थ्य और सफल कार्यकाल की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी हैं।
#CityStates #Patna #Bihar #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 01, 2026, 09:36 IST
BJP Party: भाजपा में राष्ट्रीय संगठक भी बिहार से; जानिए, नागेंद्र नाथ त्रिपाठी के बारे में CM सम्राट क्या बोले #CityStates #Patna #Bihar #VaranasiLiveNews
