यूपी: PDA की काट के लिए भाजपा का प्लान, गुर्जर को बनाया पश्चिम क्षेत्र अध्यक्ष; 2022 में गठबंधन से मिली थी मात
2024 के लोकसभा चुनाव में सपा के पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) फॉर्मूले से झटका खा चुकी भाजपा अब करारा जवाब देने की तैयारी में है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पार्टी ने जाट, गुर्जर, पाल, सैनी, मौर्य और कश्यप जैसी निर्णायक जातियों को साधने के लिए संगठन में ओबीसी चेहरों को अहम पद दिए हैं। रालोद को साथ रखकर भाजपा बूथ स्तरीय माइक्रो मैनेजमेंट के जरिए सपा की घेराबंदी तेज कर रही है। पीडीए का मुकाबला करने के लिए भाजपा ने गुर्जर समाज से नवाब सिंह नागर को पश्चिम क्षेत्र का अध्यक्ष और महामेधा नागर को प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल किया है। पाल समाज से प्रकाश पाल को प्रदेश पिछड़ा वर्ग मोर्चा की कमान सौंपी गई है। वहीं, जाट मतदाताओं को साधने के लिए मेरठ के देवेंद्र सिंह को किसान मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष, शामली के एमएलसी मोहित बेनीवाल को प्रदेश उपाध्यक्ष और मथुरा के विधायक राजेश चौधरी को प्रदेश महामंत्री बनाया गया है।
#CityStates #Election #Meerut #UttarPradesh #AssemblyElection2027 #UttarPradeshAssemblyElection2027 #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 12, 2026, 09:19 IST
यूपी: PDA की काट के लिए भाजपा का प्लान, गुर्जर को बनाया पश्चिम क्षेत्र अध्यक्ष; 2022 में गठबंधन से मिली थी मात #CityStates #Election #Meerut #UttarPradesh #AssemblyElection2027 #UttarPradeshAssemblyElection2027 #VaranasiLiveNews
