नितिन की नई टीम व मंत्रिमंडल विस्तार का रोडमैप तैयार, युवा चेहरों को मौका; राजनाथ के आवास पर चली मैराथन बैठक
भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन की नई टीम की घोषणा और मोदी मंत्रिमंडल में विस्तार इसी महीने होगा। इस संबंध में सोमवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आवास पर देर रात तक चली मैराथन बैठक में नई टीम और विस्तार का रोडमैप तैयार कर लिया गया है। नई टीम के जरिये जहां पीढ़ी परिवर्तन के संदेश देने के लिए राज्यों के उभरते चेहरों को मौका देने का फैसला किया गया है, वहीं मंत्रिमंडल विस्तार में इस बार मंत्रियों के विभागों में व्यापक फेरबदल के संकेत हैं। गौरतलब है कि राजनाथ के आवास पर गृह मंत्री अमित शाह, संघ की ओर से समन्वय का जिम्मा संभाल रहे अरुण कुमार, अध्यक्ष नितिन नवीन, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, संगठन महासचिव बीएल संतोष की उपस्थिति में चली पांच घंटे की मैराथन बैठक में संगठन की नई टीम के लिए विभिन्न राज्यों के ऊर्जावान चेहरों के नाम पर विचार किया गया। इसके अलावा मंत्रिमंडल विस्तार का भी खाका खींचा गया। विस्तार की संभावना वाले राज्यों को वरीयतानितिन की नई टीम में मजबूत आधार वाले, चुनावी राज्यों और विस्तार की संभावना वाले राज्यों के बीच संतुलन बैठाने की रणनीति तैयार हुई। तय हुआ कि विस्तार की संभावना वाले राज्यों मसलन तमिलनाडु, केरल, तेलंगाना, आंध्रप्रदेश के युवा चेहरों को संगठन में विशेष मौका दिया जाए। इसी प्रकार नई टीम में युवा जोश और अनुभव के बीच संतुलन साधने की व्यूह रचना की गई। तय हुआ है कि राष्ट्रीय सचिव और महासचिव पद के लिए युवा चेहरों को विशेष मौका दिया जाएगा, जबकि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, संसदीय बोर्ड, केंद्रीय चुनाव समिति में अनुभव को वरीयता दी जाएगी। क्या चाहता है संघ संघ सूत्रों का कहना है कि उसकी इच्छा संगठन के जरिये ऐसी नई टीम तैयार करने की है जो आने वाले डेढ़ से दो दशक तक नेतृत्व शून्यता की स्थिति को भर सके। संघ का सुझाव है कि भाजपा इसके लिए राज्यों में पार्टी की सेवा कर रहे चेहरों को केंद्र में मौका दे। चूंकि वर्तमान अध्यक्ष नवीन 46 वर्ष के हैं, ऐसे में उनके लिए युवा टीम तैयार की जाए। इसके अलावा ऐसे लोगों को ही टीम में जगह मिले जिनकी पार्टी की विचारधारा में निष्ठा हो। ये भी पढ़ें:नीट के बहाने राजस्थान कांग्रेस को एक क्लास में लाने में जुटे राहुल गांधी, पार्टी में किस मॉडल पर दे रहे जोर पीएम से चर्चा के बाद घोषणा नई टीम और मंत्रिमंडल विस्तार का क्या स्वरूप होगा, इस पर अंतिम फैसला पीएम मोदी करेंगे। सूत्रों का कहना है कि मंगलवार को ही विदेश यात्रा से स्वदेश लौटे पीएम जल्द ही तैयार किए गए रोडमैप पर चर्चा कर अंतिम निर्णय लेंगे। खासतौर से मंत्रिमंडल विस्तार में आप के राज्यसभा के कई सांसदों के पाला बदलने और टीएमसी के बागी धड़े का साथ मिलने के बाद इस विषय पर नए सिरे से बातचीत होगी।
#IndiaNews #National #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 17, 2026, 00:39 IST
नितिन की नई टीम व मंत्रिमंडल विस्तार का रोडमैप तैयार, युवा चेहरों को मौका; राजनाथ के आवास पर चली मैराथन बैठक #IndiaNews #National #VaranasiLiveNews
