Meerut News: तीन राज्यों में प्रबल जीत पर भाजपा नेताओं ने मिठाई बांटी

माछरा/मुंडाली। भाजपा द्वारा पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में जबरदस्त जीत होने पर क्षेत्र के भाजपा नेताओं ने अपने समर्थकों व ग्रामीणों में मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया।किठौर विधानसभा के पूर्व भाजपा विधायक सत्यवीर त्यागी ने गांव अतराड़ा में समर्थकों के बीच में जाकर भाजपा की जीत पर एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई। उन्होंने कहा कि बंगाल में अब सुशासन स्थापित होगा, बंगाल सुख-समृद्धि वाला राज्य बनेगा। इस दौरान प्रिंस, निशांत, मान सिंह गोस्वामी, मुस्ताक, रजपुरा ब्लॉक अध्यक्ष कौशल चौहान, पंकज त्यागी, उमेश त्यागी आदि रहे।क्षेत्र के सीएसएसएस पीजी कॉलेज माछरा के प्रबंध समिति के अध्यक्ष अमित त्यागी उर्फ चुनमुन ने भाजपा की तीन राज्यों में जीत होने पर अपने साथियों को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई। इस मौके पर सुरेश कुमार, आलोक शर्मा, अर्नव, अनुज त्यागी, सुखवीर सिंह, जयवीर सिंह, किशोर त्यागी, देवेंद्र चौधरी आदि रहे। फतेहपुर नारायण सहकारी खाद समिति के अध्यक्ष संदीप बलराज त्यागी ने भी ग्रामीणों और समर्थकों में मिठाई लड्डू का वितरण किया। चौ.सीएसएसएसपीजीकालेजमाछराकेप्रबंधसमितिसचिवअमितत्यागीउर्फचुनमुनभाजपाकीप्रबलजीतद चौ.सीएसएसएसपीजीकालेजमाछराकेप्रबंधसमितिसचिवअमितत्यागीउर्फचुनमुनभाजपाकीप्रबलजीतद चौ.सीएसएसएसपीजीकालेजमाछराकेप्रबंधसमितिसचिवअमितत्यागीउर्फचुनमुनभाजपाकीप्रबलजीतद

#BJPLeadersDistributedSweetsAfterResoundingVictoryInThreeStates #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 05, 2026, 15:58 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Meerut News: तीन राज्यों में प्रबल जीत पर भाजपा नेताओं ने मिठाई बांटी #BJPLeadersDistributedSweetsAfterResoundingVictoryInThreeStates #VaranasiLiveNews