भाजपा ने भगवान राम के नाम पर की लूट : प्रीतम सिंह

कांग्रेस की परिवर्तन संकल्प रैली में बोले, चुनाव अभियान समिति के अध्यक्षबोले, विधानसभा चुनाव में कांग्रेस एकजुट होकर मजबूती के साथ करेगी वापसीउत्तरकाशी। प्रदेश कांग्रेस के चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि आज पूरा उत्तराखंड बदलाव चाहता है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि इन्होंने भगवान राम तक को लूट लिया तो आम जनता उनके सामने कुछ भी नहीं है। कहा कि आज आम जनता भाजपा के झूठे चेहरे को पहचान चुकी है। आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस एकजुट कर जनता के आशीर्वाद से दोबारा प्रदेश में मजबूती के साथ वापसी करेगी। उत्तरकाशी के हनुमान चौक में परिवर्तन संकल्प रैली के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस के समय में जो रसोई गैस सिलिंडर चार सौ रूपए का मिलता था। आज उसके दाम हजार रुपये हो गए हैं। उसके बावजूद इस सुविधा के लिए उन्हें दर-दर भटकना पड़ रहा है। अब जनता भाजपा के असली चेहरे को पहचान चुकी है। उन्होंने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड में भाजपा नेताओं को नाम सामने आए है। दूसरी ओर पूरा प्रदेश अपराध प्रदेश बन चुका है। आम व्यक्ति सुरक्षित नहीं है। इसलिए इस रैली के माध्यम से बदलाव का संकल्प उत्तरकाशी में गंगा और यमुना की भूमि से लिया गया है। जनपद की जनता कांग्रेस का साथ देकर अपराध और भ्रष्टाचार में संलिप्त सरकार को हटाएगी। दूसरी ओर उन्होंने अपने भाषण में कांग्रेस के बागीयों को सीधी चेतावनी दी कि वह भ्रम में न रहें कि वह आज भाजपा में हैं तो चुनाव जीत जाएंगे। जनता हर किसी के बारे में अच्छे से जानती है। इससे पूर्व कांग्रेस कार्यकर्ताओं और ग्रामीण क्षेत्र से पहुंचे लोगों के साथ भारी बारिश के बीच कांग्रेस नेताओं ने भटवाड़ी रोड से लेकर विश्वनाथ चौक सहित मुख्य बाजार में रैली निकाली। इस मौके पर प्रतापनगर विधायक विक्रम नेगी, पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, प्रदीप रावत, कनकपाल परमार, कमल रावत, घनानंद नौटियाल, मनीष राणा, विजय सेमवाल, दिनेश गौड़, मनीष पंवार आदि मौजूद रहे।

#BJPEngagedInPlunderInTheNameOfLordRam:PritamSingh #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 01, 2026, 18:07 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




भाजपा ने भगवान राम के नाम पर की लूट : प्रीतम सिंह #BJPEngagedInPlunderInTheNameOfLordRam:PritamSingh #VaranasiLiveNews