Biz Updates: पीएम मोदी से मिले रोल्स-रॉयस के सीईओ, कारोबार को देंगे विस्तार; ओमान ने खोले निवेश के दरवाजे

रोल्स-रॉयस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) तुफान एरगिनबिलगिक ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर भारत में कंपनी की भविष्य की रणनीति पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि रोल्स-रॉयस 'विकसित भारत' मिशन का हिस्सा बनने के लिए देश में अपनी कारोबारी गतिविधियों का विस्तार करेगा। प्रधानमंत्री मोदी ने मुलाकात के बाद कहा कि तुफान एरगिनबिलगिक से बातचीत सकारात्मक रही। उन्होंने भारत में कंपनी की बढ़ती दिलचस्पी और देश के नवाचारी व ऊर्जावान युवाओं के साथ साझेदारी की इच्छा का स्वागत किया। कंपनी के अनुसार, बैठक में भारत में अपने वैश्विक क्षमता केंद्र का विस्तार कर उसे दुनिया में सबसे बड़ा बनाने की योजना पर चर्चा हुई। साथ ही जटिल विनिर्माण के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर भी विचार-विमर्श किया गया।

#BusinessDiary #National #BizUpdates #BusinessUpdates #ShareMarket #Banking #Sebi #Usd #Inr #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 12, 2026, 02:46 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Biz Updates: पीएम मोदी से मिले रोल्स-रॉयस के सीईओ, कारोबार को देंगे विस्तार; ओमान ने खोले निवेश के दरवाजे #BusinessDiary #National #BizUpdates #BusinessUpdates #ShareMarket #Banking #Sebi #Usd #Inr #VaranasiLiveNews