यूपी: सोने के आभूषण खरीदते समय रहें सावधान! अब मिलाया जा रहा ये पाउडर, जिससे बढ़ जाता है वजन

शादियों के सीजन में सोने की शुद्धता से खिलवाड़ और नकली हॉलमार्किंग करने वालों पर भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) ने सख्त रुख अपनाया है। सोने में रेनियम, इरीडियम और रुथेनियम जैसी धातुओं का पाउडर मिलाकर धोखाधड़ी करने वाले कारोबारियों का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से रद्द किया जाएगा। सहालग के चलते इन दिनों शहर के सराफा बाजार में खरीदारी जोरों पर है। हॉलमार्क आभूषणों को शुद्ध मानकर निश्चिंत रहने वाले ग्राहकों में मिलावट की खबरों से चिंता बढ़ गई थी। ग्राहकों का भरोसा बनाए रखने के लिए बीआईएस ने हितधारकों के साथ बैठक कर कड़े कदम उठाने का निर्णय लिया है। जेम्स एंड ज्वेलरी काउंसिल ऑफ इंडिया के जोनल कमेटी सदस्य आनंद प्रकाश ने बताया कि ग्राहक आभूषण का एचयूआईडी नंबर ''बीआईएस केयर'' एप पर डालकर खुद शुद्धता की जांच कर सकते हैं। इसके अलावा, ज्वेलर्स के यहां कैरेटमीटर के जरिये भी टंच जांचा जा सकता है। उन्होंने सस्ते और बिना हॉलमार्क वाले आभूषणों से सावधान रहने की सलाह दी है, क्योंकि इनमें मिलावट की आशंका अधिक रहती है। इसलिए पकड़ में नहीं आती मिलावट आभूषण विशेषज्ञ महमूद वैद के अनुसार, रेनियम, इरीडियम और रुथेनियम जैसी धातुओं के पाउडर का गलनांक (मेल्टिंग पॉइंट) बहुत अधिक होता है, जिससे सोना गलाने पर भी यह अलग नहीं होता। एक किलो सोने की 9 मिमी मोटाई में से सामान्य जांच मशीन केवल ऊपरी 20 माइक्रोन हिस्से की ही जांच कर पाती है। इसके नीचे की परत में छिपी मिलावट सामान्य मशीनों से पकड़ में नहीं आती। हालांकि आधुनिक जांच तकनीक से इसे पकड़ा जा सकता है।

#CityStates #Agra #Etah #Mathura #Kasganj #Mainpuri #Firozabad #UttarPradesh #GoldAdulteration #BisWarning #GoldPurity #HallmarkedJewellery #HuidNumber #RheniumIridiumRuthenium #AgraBullionMarket #WeddingSeason #सोनेमेंमिलावट #बीआईएसचेतावनी #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 26, 2026, 12:53 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




यूपी: सोने के आभूषण खरीदते समय रहें सावधान! अब मिलाया जा रहा ये पाउडर, जिससे बढ़ जाता है वजन #CityStates #Agra #Etah #Mathura #Kasganj #Mainpuri #Firozabad #UttarPradesh #GoldAdulteration #BisWarning #GoldPurity #HallmarkedJewellery #HuidNumber #RheniumIridiumRuthenium #AgraBullionMarket #WeddingSeason #सोनेमेंमिलावट #बीआईएसचेतावनी #VaranasiLiveNews