Mahendragarh-Narnaul News: आज तक नहीं आया बिल, कल एकमुश्त वसूली का डर
नारनौल। ग्रामीण क्षेत्रों में वर्ष 2023 से पानी के बिल समय पर जनरेट नहीं होने के कारण बकाया राशि लगातार बढ़ रही है। कई लोग ऐसे भी हैं जिनका आज तक बिल नहीं आया है। वहीं, जिले के ग्रामीण क्षेत्र में 122521 उपभोक्ताओं पर पानी का 6.59 करोड़ रुपये बिल बकाया है। इसके अलावा नांगल चौधर के अधिकतम गांवों में पानी का बिल ही नहीं भेजा गया है। कस्बे के कई घरों में दो-तीन साल पहले पानी का मीटर लगा था तभी से बिल नहीं आया है। इससे एक साथ बड़ी राशि भरने में लोगों को परेशानी हो सकती है। ऐसा ही हाल महेंद्रगढ़ क्षेत्र के गांवों का भी है। ऐसा नहीं है कि ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं पर ही पानी का बिल बकाया है। महेंद्रगढ़ जिले के शहरी क्षेत्र के 31324 उपभोक्ताओं पर 26.95 करोड़ रुपये बकाया है। अगर प्रदेश के शहरी क्षेत्र की बात करें तो 995691 उपभोक्ताओं पर करीब 750 करोड़ रुपये बकाया है। ऐसे में प्रदेश के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में पानी का बिल करीब 959 करोड़ रुपये अभी बकाया है।वहीं प्रदेश की बात करें तो 2841428 उपभोक्ताओं पर करीब 209 करोड़ रुपये बकाया है। ऐसे में जलापूर्ति से जुड़े हजारों उपभोक्ताओं के बिल लंबित रहने से विभाग को राजस्व नुकसान उठाना पड़ रहा है। बिल जारी न होने के कारण उपभोक्ताओं को वास्तविक बकाया की जानकारी भी समय पर नहीं मिल रही जिससे अब एक साथ बड़ी राशि बकाया के रूप में सामने आ रही है। संवादबॉक्समैनें सात-आठ माह पहले पंचायत व जन स्वास्थ्य विभाग की तरफ से पानी का कनेक्शन लिया था लेकिन अब तक बिल नहीं आया है। अगर सारा बिल एक साथ आएगा तो देना मुश्किल होगा।-हंसराज यादव, गांव दोस्तपुरबॉक्समैनें पांच साल पहले पानी का कनेक्शन लिया था लेकिन अब पानी का बिल नहीं मिला है। विभाग को समय पर बिल भेजने चाहिए। -कृष्ण, गांव नांगल नूनियावर्जन: अभी पानी के बिल जनरेट किए जा रहे हैं। साथ ही उपभोक्ताओं को भी बिल भेजे जा रहे हैं। इससे समय पर उपभोक्ता बिल जमा करवा सकें।-जितेंद्र हुड्डा, एक्सईएन, जन स्वास्थ्य विभाग, नारनौल
#News #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 28, 2026, 00:49 IST
Mahendragarh-Narnaul News: आज तक नहीं आया बिल, कल एकमुश्त वसूली का डर #News #VaranasiLiveNews
