Gorakhpur News: डंपर की टक्कर से बाइक सवार दंपती की मौत, दो मासूम बेटियां घायल

खोराबार क्षेत्र के सिक्टौर के पास रात करीब आठ बजे हुआ हादसा खोराबार। खोराबार थाना क्षेत्र के सिक्टौर में सोमवार की रात करीब आठ बजे डंपर की टक्कर से बाइक सवार दंपती की मौत हो गई, जबकि दो मासूम बेटियां घायल हो गईं। हादसा उस समय हुआ जब दंपती बाइक से शहर से अपने घर लौट रहा था।जानकारी के अनुसार, खोराबार थाना क्षेत्र के रामपुरदांडी निवासी मितेश पुत्र राजेंद्र (27) अपनी पत्नी सोनम (22) व दो मासूम बेटियों खुशी (7) और तन्नू (6) के साथ घूमने के लिए शहर गए हुए थे। वापस लौटते समय वह सिक्टौर के करमहिया घाट के पास पहुंचे ही थे कि तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। वहां इलाज के दौरान मितेश और सोनम ने दम तोड़ दिया। दोनों मासूम बच्चियों का इलाज एम्स में चल रहा है। घटना के बाद डंपर चालक मौके से भाग निकला। पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया है और चालक की तलाश की जा रही है। इस संबंध में थाना प्रभारी खोराबार सुधांशु सिंह ने बताया कि दंपती की मौत मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान हुई है। वाहन को कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है।

#Bike-ridingCoupleKilledInCollisionWithDumper #TwoInnocentDaughtersInjured #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 18, 2026, 06:20 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Gorakhpur News: डंपर की टक्कर से बाइक सवार दंपती की मौत, दो मासूम बेटियां घायल #Bike-ridingCoupleKilledInCollisionWithDumper #TwoInnocentDaughtersInjured #VaranasiLiveNews