Agra News: तेज रफ्तार ऑटो ने रौंदे बाइक सवार, 4 माह के मासूम के साथ दंपती घायल

बाह। भदावर बस अड्डा बाह के आस पास तेज रफ्तार ऑटो आए दिन हादसे की वजह बन रहे हैं। पुलिस प्रशासन का अंकुश न होने की वजह से सोमवार की दोपहर 1 बजे बस अड्डे के पास तेज रफ्तार ऑटो ने पीछे से एक बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार चित्राहाट के मनोज, उनकी पत्नी मालती देवी, 4 माह का बेटा नीरज सड़क पर घिसटकर घायल हो गए। राहगीरों ने पुलिस की मदद से तीनों घायलों को इलाज के लिए सीएचसी पर भर्ती कराया, जहां पर परिवार के लोग भी पहुंच गए। परिजन ने बताया कि मनोज और उनका परिवार नगला ब्रज से अपने गांव पिनाहट जा रहे थे। मालती देवी और 4 माह के मासूम को बेहतर इलाज के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा रेफर कर दिया गया।

#BikeRiderCrushedBySpeedingAuto #CoupleAnd4-month-oldChildInjured #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 09, 2026, 21:37 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Agra News: तेज रफ्तार ऑटो ने रौंदे बाइक सवार, 4 माह के मासूम के साथ दंपती घायल #BikeRiderCrushedBySpeedingAuto #CoupleAnd4-month-oldChildInjured #VaranasiLiveNews