Baghpat: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर दर्दनाक हादसा, खड़े हेड्रा से टकराई बाइक, एक युवक की मौत
बागपत जिले में दिल्ली-देहरादून इकनॉमिक कॉरिडोर पर हिम्मतपुर सुजती अंडरपास के पास हुए सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को उपचार के लिए टीकरी सीएचसी में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने एक युवक को किया मृत घोषित जानकारी के अनुसार शामली जिले के बाहबड़ी गांव निवासी आशु (29) पुत्र करण सिंह और नंदकिशोर उर्फ राहुल (34) पुत्र नवीन स्प्लेंडर बाइक पर सवार होकर अपने गांव लौट रहे थे। जैसे ही वे हिम्मतपुर सुजती अंडरपास के पास पहुंचे, हाईवे पर तेल खत्म होने के कारण खड़े हेड्रा से उनकी बाइक टकरा गई। यह भी पढ़ें:West UP Weather:मेरठ में 40 डिग्री पर पहुंचा पारा, अप्रैल में ही तपने लगी धरती, गर्मी के साथ बढ़ा प्रदूषण
#CityStates #Baghpat #बागपतहादसा #BaghpatAccident #DelhiDehradunExpresswayAccident #दिल्लीदेहरादूनहाईवेहादसा #बाइकएक्सीडेंट #BikeAccidentUp #ShamliYouthDeath #यूपीसड़कहादसा #BagpatRoadAccident #HydraMachineAccident #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 17, 2026, 08:47 IST
Baghpat: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर दर्दनाक हादसा, खड़े हेड्रा से टकराई बाइक, एक युवक की मौत #CityStates #Baghpat #बागपतहादसा #BaghpatAccident #DelhiDehradunExpresswayAccident #दिल्लीदेहरादूनहाईवेहादसा #बाइकएक्सीडेंट #BikeAccidentUp #ShamliYouthDeath #यूपीसड़कहादसा #BagpatRoadAccident #HydraMachineAccident #VaranasiLiveNews
