हाईवे पर हादसा: डिवाइडर से टकराई बाइक, युवक की मौत; सुबह राहगीरों ने देखा शव तो दी पुलिस को जानकारी

वाराणसी-रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग पर राजापुर गांव के पास सोमवार की देर रात बाइक डिवाइडर से टकराने से 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक लहंगपुर से अपने घर लौट रहा था। मंगलवार की सुबह करीब पांच बजे राहगीरों ने सड़क पर उसका शव पड़ा देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक की पहचान कर परिजनों को घटना की सूचना दी। क्या है पूरा मामला कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के करनपुर दहवा गांव निवासी सुनील सोमवार की देर रात बाइक से लहंगपुर से घर लौट रहा था। राजापुर गांव के पास लहंगपुर पुलिस चौकी के निकट उसकी बाइक अनियंत्रित होकर हाईवे के डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर से उसके सिर में गंभीर चोट आई। सुबह राहगीरों की नजर उस पर पड़ी तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने बाइक और युवक के पास मिले दस्तावेजों के आधार पर उसकी पहचान की। परिजनों के पहुंचने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सुनील छह भाई-बहनों में सबसे छोटा था। उसकी शादी नहीं हुई थी। उसकी शादी नहीं हुई थी। थानाध्यक्ष वेद प्रकाश पांडेय ने बताया कि प्रथम दृष्टया बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने की बात सामने आई है। किसी अज्ञात वाहन से टक्कर लगने की आशंका को लेकर भी जांच की जा रही है।

#CityStates #Mirzapur #Varanasi #MirzapurNews #MirzapurLatestNews #UpNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 03, 2026, 12:22 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




हाईवे पर हादसा: डिवाइडर से टकराई बाइक, युवक की मौत; सुबह राहगीरों ने देखा शव तो दी पुलिस को जानकारी #CityStates #Mirzapur #Varanasi #MirzapurNews #MirzapurLatestNews #UpNews #VaranasiLiveNews