Shamli: ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, युवक की दर्दनाक मौत, बेटी के जन्म की खुशी मातम में बदली

शामली जिले के हसनपुर लुहारी क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। ईदगाह के पास सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराने के कारण युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई। ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक परिजनों के अनुसार 28 वर्षीय टोनी मंगलवार शाम किसी काम से हसनपुर लुहारी की ओर जा रहा था। जैसे ही वह नांगल गांव के पास ईदगाह के निकट पहुंचा, उसकी बाइक सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उसे पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलने पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। हालत नाजुक होने पर उसे शामली सीएचसी ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। यह भी पढ़ें:Ganga Expressway Inauguration:प्रधानमंत्री आज हरदोई से करेंगे उद्घाटन, बिजाैली में पांच हजार लोग देखेंगे लाइव

#CityStates #Shamli #शामलीहादसा #ShamliAccidentNews #बाइकट्रैक्टरटक्कर #BikeTractorTrolleyAccident #RoadAccidentUp #युवककीमौत #TragicAccidentIndia #HasanpurLuhariNews #NanglaEidgahAccident #UpRoadAccident #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 29, 2026, 10:51 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Shamli: ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, युवक की दर्दनाक मौत, बेटी के जन्म की खुशी मातम में बदली #CityStates #Shamli #शामलीहादसा #ShamliAccidentNews #बाइकट्रैक्टरटक्कर #BikeTractorTrolleyAccident #RoadAccidentUp #युवककीमौत #TragicAccidentIndia #HasanpurLuhariNews #NanglaEidgahAccident #UpRoadAccident #VaranasiLiveNews