Delhi NCR News: सोनिया विहार में बाइक सवार बदमाशों ने युवक को गोलियों से भूना
-उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हमले के बाद आरोपी हुए फरार, पुलिस ने किया हत्या का मामला दर्ज, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस, परिजनों से बातचीत जारी-पुलिस को आशंका आपसी रंजिश या रुपयों की लेनदेन में दिया गया वारदात को अंजाम-क्राइम टीम व एफएसएल ने मौके से जुटाए साक्ष्य, सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से छानबीन जारी, छह टीम जांच में जुटीअमर उजाला ब्यूरोपूर्वी दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सोनिया विहार इलाके में मंगलवार रात अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त मनीष यादव (34) के रूप में हुई है। हमला करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। परिजन फौरन ही मनीष को सिविल लाइंस स्थित ट्रामा सेंटर ले गए। अस्पताल पहुंचने पर कुछ ही देर बाद मनीष की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। क्राइम टीम व एफएसएल ने मौके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से मामले की छानबीन कर रही है। शुरुआती जांच के बाद आपसी रंजिश या रुपयों की लेनदेन में हत्या की आशंका जताई जा रही है। उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त राहुल अलवाल ने बताया कि मनीष अपने परिवार के साथ साढ़े चार पुश्ता, सोनिया विहार में रहते थे। परिवार में पिता जय भगवान, पत्नी और दो बच्चे हैं। मनीष रोहिणी के एक सीएनजी पंप पर ऑपरेटर की नौकरी करते थे। मंगलवार रात को वह ड्यूटी जाने की तैयारी कर रहे थे। इस बीच उनके मोबाइल पर किसी का कॉल आया। मनीष घर से बाहर निकले। इस बीच सर्विस रोड, साढ़े चार पुश्ता हेलमेट लगाए बाइक सवार दो बदमाशों ने उस पर गोलियां बरसा दीं। मनीष को कई गोली लगीं। मनीष मौके पर ही गिर गए। आरोपी मौके से नानकसर की ओर फरार हो गए। पड़ोसियों ने परिजनों को खबर दी। परिजन फौरन मनीष को निजी गाड़ी में डालकर ट्रामा सेंटर ले गए। वहां कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई।मनीष की मौत के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। शुरुआती जांच के बाद पुलिस को रंजिश और रुपयों की लेनदेन की जानकारी मिली है। उसके आधार पर पुलिस पड़ताल में जुटी हुई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कुछ संदिग्धों की पहचान भी कर ली गई है। उसके आधार पर छापेमारी कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।फोन आने पर घर से बाहर निकले थे बात करने : मनीष की पत्नी ने बताया कि ड्यूटी पर जाने के लिए खाना पैक भी कर दिया था। इस बीच वह फोन आने पर बाहर निकले। बाद में उनको गोली मार दी गई। पत्नी ने कहा कि मनीष की किसी से कोई रंजिश नहीं थी। पिता ने भी ऐसे ही बयान दिए हैं। पुलिस ने मनीष का मोबाइल कब्जे में लिया है। कॉलर का नंबर पता लगाकर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। लोकल पुलिस के अलावा जिले के एएटीएस और स्पेशल स्टाफ को भी जांच में लगाया गया है।
#Bike-borneMiscreantsRiddledAYoungManWithBulletsInSoniaVihar. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 14, 2026, 18:12 IST
Delhi NCR News: सोनिया विहार में बाइक सवार बदमाशों ने युवक को गोलियों से भूना #Bike-borneMiscreantsRiddledAYoungManWithBulletsInSoniaVihar. #VaranasiLiveNews
