Bijnor: कार्रवाई नहीं हुई तो पीड़िता ने खुद को लगाई आग, कोतवाली में आत्मदाह का प्रयास, 60 फीसदी झुलसी

बिजनौर शहर कोतवाली में रविवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब किरतपुर थाना क्षेत्र की एक युवती ने कथित रूप से अपने ऊपर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली और जलती हुई अवस्था में कोतवाल के कार्यालय तक पहुंच गई। पुलिसकर्मियों ने तत्काल आग बुझाकर उसे उपचार के लिए भर्ती कराया, लेकिन गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे मेरठ के उच्च चिकित्सा केंद्र भेज दिया गया। दुष्कर्म के मामले में कार्रवाई न होने से थी नाराज पुलिस के अनुसार युवती ने एक युवक, जो सेना में कार्यरत है, पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई थीं। पहले मामले की जांच में पर्याप्त साक्ष्य नहीं मिलने की बात सामने आई थी। इसके बाद युवती की ओर से दूसरी प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।

#CityStates #Bijnor #BijnorNews #SelfImmolationAttempt #PoliceStati #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 22, 2026, 08:59 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Bijnor: कार्रवाई नहीं हुई तो पीड़िता ने खुद को लगाई आग, कोतवाली में आत्मदाह का प्रयास, 60 फीसदी झुलसी #CityStates #Bijnor #BijnorNews #SelfImmolationAttempt #PoliceStati #VaranasiLiveNews