Bihar: मंत्रिमंडल विस्तार से पहले कांग्रेस के इन MLA को साथ लाएगी भाजपा! बिहार में ऑपरेशन लोटस सफल होगा?
कुछ दिन पहले ही दिल्ली में आम आदमी पार्टी के 10 में से सात सांसद अचानक भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। कुछ ऐसा ही बिहार में होने जा रहा है। अंतर केवल इतना है कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी के सांसद भाजपा में आए थे। बिहार में कांग्रेस के विधायकों के दल बदल की चर्चा है। सूत्रों की मानें तो ऑपरेशन लोटस के तरह सारा काम लगभग पूरा हो चुका है। जल्द ही कांग्रेस के छह में से चार विधायक दल बदल सकते हैं। चर्चा तो यह भी है कि चार में से एक विधायक मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिल चुके हैं। उन्हें इनाम के तौर पर मंत्रिमंडल में शामिल करने का भी आश्वासन मिला है। कांग्रेस के तीन विधायकों ने मौके पर छोड़ा था साथ राज्यसभा में पांच सीटों के लिए विधानसभा में वोटिंग हो रही। महागठबंधन और एनडीए के विधायक पांचवीं सीट पर अपनी अपनी जीत का दावा कर रहे थे। इन सब के बीच कांग्रेस के तीन विधायक पहुंच से बाहर हो गए थे। तीनों से संपर्क नहीं हुआ। सुबह से लेकर शाम तक फारबिसगंज के विधायक मनोज बिश्वास से संपर्क करने की भी कोशिश की गई तो उनका भी फोन भी स्विच ऑफ बताया जा रहा है। वहीं वाल्मीकिनगर के सुरेंद्र प्रसाद कुशवाहा और मनिहारी के विधायक मनोहर प्रसाद सिंह फोन भी स्विच ऑफ बता रहा है। तीनों विधायक सुबह तक होटल नहीं पहुंचे थे। यहीं पर महागठबंधन के सभी विधायकों को ठहराया गया था। हालांकि, तीनों नेता बाद में सामने आए। अलग अलग कारण बताया। कांग्रेस ने तीनों में किसी पर कार्रवाई नहीं की। छह में से कांग्रेस के चार विधायकों पर भाजपा का निशाना राज्यसभा चुनाव में अनुपस्थित होने के तीन कांग्रेसी नेताओं में से एक को भाजपा सरकार ने तोहफा भी दिया। विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने मनोहर प्रसाद सिंह को प्रत्यायुक्त विधान समिति के सभापति बना दिया। बाकी दो नेताओं को भी आश्वासन दिया गया है। एनडीए की ओर से बार बार कहा जा रहा है कि महागठबंधन के कुछ विधायक हमारे संपर्क में भी हैं। चर्चा है कि छह में से कांग्रेस के चार विधायकों पर भाजपा का निशाना है। दल-बदल कानून से बचने के लिए चारों की गारंटी मिलने पर ही डील फाइनल होगी। कांग्रेस के लिए ऐसी आशंका और सत्तारूढ़ दलों के लिए ऐसी संभावना पर 'अमर उजाला' सामने ला रहा है भूत-वर्तमान, ताकि भविष्य का अंदाजा साफ हो सके।
#CityStates #Bihar #Patna #Purnea #Darbhanga #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 01, 2026, 18:36 IST
Bihar: मंत्रिमंडल विस्तार से पहले कांग्रेस के इन MLA को साथ लाएगी भाजपा! बिहार में ऑपरेशन लोटस सफल होगा? #CityStates #Bihar #Patna #Purnea #Darbhanga #VaranasiLiveNews
